एक्सप्लोरर

कोरोना से ग्लोबल इकॉनमी को भारी झटका, 1 अरब से ज्यादा लोग गरीबी में फंसेंगे

एक स्टडी में कहा गया है कि भारत समेत दूसरे दक्षिण एशियाई देशों में गरीबों की संख्या में तेज इजाफा होगा.

कोरोना संक्रमण ने दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियों को बुरी तरह प्रभावित किया है. इससे ग्लोबल ग्रोथ रेट के धराशायी होने और बड़े पैमाने पर गरीबी बढ़ने की आशंका और गहरा गई है. अब एक ताजा स्टडी में बताया गया है कि दुनिया भर में एक अरब से ज्यादा लोग भयंकर गरीबी में फंस सकते हैं.

दिखेगा ग्लोबल गरीबी का नया चेहरा

किंग्स कॉलेज लंदन और ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी ने यूनाइटेड नेशन यूनिवर्सिटी वर्ल्ड इंस्टीट्यूट फॉर डेवलपमेंट इकोनॉमिक रिसर्च (UNU-WIDER) के साथ मिल कर जो पेपर प्रकाशित किया है उसके मुताबिक मध्य आय वाले विकासशील देशों में गरीबी बेहद तेजी से बढ़ सकती है. इससे ग्लोबल गरीबी का एक नया चेहरा सामने आ सकता है.

दरअसल, इस पेपर में गरीबी बढ़ने को लेकर जो अनुमान लगाए गए हैं उसके मुताबिक दक्षिण एशिया के देशों में मौजूद 40 करोड़ गरीबों में और 20 करोड़ लोग जुड़ सकते हैं. दुनिया में गरीबी की रेखा 1.90 डॉलर प्रति दिन की कमाई है. इसमें 20 फीसदी की और गिरावट आ सकती है. इस तरह से देखें तो भारत जैसे दक्षिण एशियाई देश इससे सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आते हैं. भारत में आबादी ज्यादा है और इसका काफी बड़ा गिस्सा गरीबी में फंसा है. कोरोना संक्रमण इस गरीबी में और इजाफा कर सकता है. इसके बाद अफ्रीकी देशों के गरीबों की तादाद बढ़ सकती है. यहां भयंकर गरीबी में और 11 करोड़ से ज्यादा लोग फंस सकते हैं.

भारत की स्थिति नाजुक

इस अध्ययन में कहा गया है कि कोविड-19 की वजह से पूरी दुनिया के गरीबों का 50 करोड़ डॉलर की कमाई का नुकसान हो रहा है. भारत में कोरोनावायरस संक्रमण से रुकी आर्थिक गतिविधियों की वजह से आर्थिक विकास दर को गहरा झटका लगने का अंदेशा है. उत्पादन में गिरावट की वजह से रोजगार सेक्टर की ग्रोथ लगभग खत्म हो गई है. नई नौकरियां पैदा होने की रफ्तार बेहद धीमी है. ऐसे में भारत में ज्यादा लोग गरीबी के चंगुल में फंस सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
आज कितने का मिल रहा है 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिल रहा है 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
सोना-चांदी खरीदने वालों को लगेगा झटका? सरकार ने खत्म की टैक्स छूट, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
सोना-चांदी खरीदने वालों को लगेगा झटका? सरकार ने खत्म की टैक्स छूट, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget