एक्सप्लोरर

Monsoon Update: अगस्त महीने में कमजोर मानसून ने बढ़ाई चिंता, कम बारिश से आने वाले त्योहारी सीजन में बढ़ सकती है महंगाई

Food Inflation: जुलाई में खाद्य महंगाई डबल डिजीट 11.51 फीसदी रही है और कमजोर मानसून के चलते महंगाई और सता सकती है.

Monsoon Update News: देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते वैसे ही साग-सब्जियों की कीमतों में उछाल के चलते महंगाई चरम पर है. तो अगस्त महीने में सामान्य से कम बारिश के कारण महंगाई के और बढ़ने की आशंका गहराती जा रही है. अगस्त के पहले 15 दिनों में सामान्य से 5 फीसदी कम बारिश हुई है. देश के 717 जिलों में 36 फीसदी या 263 जिलों में 20 फीसदी से कम बारिश हुई है. 

अगस्त के पहले 15 दिनों में कमजोर मानसून का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है. जबकि जुलाई में सामान्य से 13 फीसदी ज्यादा बारिश देखने को मिली थी. हालांकि मौसम विभाग को उम्मीद है कि 18 जुलाई के बाद से फिर से मानसून रफ्तार पकड़ सकती है. सबसे कम बारिश पूर्वी भारत के राज्यों बिहार, झारखंड पूर्वी उत्तर प्रदेश में देखने को मिला है. 

कमजोर मानसून, महंगाई की चिंता को और बढ़ाती जा रही है. खरीफ फसलों के उत्पादन खासतौर से चावल, दलहन और तिलहन की बुआई पर असर पड़ने की आशंका है. वैसे ही चावल की कीमतों में हाल के दिनों में उछाल देखने को मिला है. और कमजोर मानसून के चलते चावल के उत्पादन पर असर पड़ने से कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है.  सोयाबीन की पैदावार सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकती है क्योंकि उसकी खेती के लिए सबसे ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है. दलहन की बुआई मानसून के आने के बाद खेत में ज्यादा पानी होने पर की जाती है. 

कई रिसर्च रिपोर्ट्स कह चुकी हैं इस वर्ष अल नीनो के असर के चलते सूखे जैसे हालात पैदा हो सकते हैं जिससे खाद्यान्न उत्पादन में कमी आ सकती है. कमजोर मानसून के बाद अल नीनो की आशंका सच साबित होती दिख रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ता जा रहा है. जुलाई महीने के लिए जो खुदरा महंगाई दर के आंकड़े घोषित हुए हैं उसमें सीबीआई इंफ्लेशन जहां 7.44 फीसदी रहा है तो खाद्य महंगाई दर डबल डिजिट में 11.51 फीसदी पर जा पहुंची है.   

अगस्त महीने में कमजोर मानसून के रहने पर आने वाले त्योहारी सीजन में महंगाई लोगों को और सता सकती है. क्योंकि इस दौरान खाद्य वस्तुओं की मांग में भी तेजी देखने को मिलती है. 

ये भी पढ़ें 

EMI Calculator: खुदरा महंगाई दर में तेज उछाल का असर, महंगी ईएमआई से राहत की उम्मीद अब खत्म!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget