एक्सप्लोरर

EMI Calculator: खुदरा महंगाई दर में तेज उछाल का असर, महंगी ईएमआई से राहत की उम्मीद अब खत्म!

CPI Inflation: जुलाई महीने में खुदरा महंगाई दर आरबीआई के टोलरेंस बैंड 6 फीसदी के पार जा पहुंचा है.

EMI Relief: 14 अगस्त, 2023  को घोषित आंकड़े के मुताबिक जुलाई महीने में खुदरा महंगाई दर फिर से 15 महीने के उच्च लेवल 7.44 फीसदी पर जा पहुंचा जो जून में 4.81 फीसदी था. खुदरा महंगाई दर में बढ़ोतरी जहां ये संकेत दे रही है कैसे कमरतोड़ महंगाई आम लोगों को सता रही है. वही इस आंकड़े ने मौजूदा वर्ष में महंगी ईएमआई से राहत की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया है.

नहीं मिलेगी महंगी ईएमआई से राहत 

मई में खुदरा महंगाई दर घटकर 4.32 फीसदी और जून में 4.81 फीसदी पर आ गई तब ये अनुमान जताया जा रहा था कि खुदरा महंगाई दर 4 फीसदी के करीब आई तो महंगी ईएमआई से लोगों को राहत मिल सकती है. लेकिन अगस्त में खुदरा महंगाई दर के 7.44 फीसदी और खाद्य महंगाई दर के 11.51 फीसदी पर जाने के बाद राहत की उम्मीद अब बेमानी हो चुकी है. सीपीआई इंफ्लेशन आरबीआई के टोलरेंस बैंड के अपर लेवल 6 फीसदी के पार जा पहुंची है. जबकि आरबीआई का लक्ष्य 4 फीसदी पर लाने का है जो फिलहाल होता नहीं दिख रहा है.  

आरबीआई ने बढ़ाया महंगाई का अनुमान 

10 अगस्त को जब आरबीआई ने मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान किया तो मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 के लिए महंगाई दर के अनुमान को 5.1 फीसदी से बढ़ाकर 5.4 फीसदी कर दिया. आरबीआई को भी अब मौजूदा वित्त वर्ष में अब 4 फीसदी के करीब महंगाई दर आने की उम्मीद नहीं है. ऐसे में महंगी ईएमआई से राहत के लिए अब लोगों को लंबा इंतजार करना होगा. 

2 वर्ष में 20 फीसदी महंगी हुई ईएमआई 

मई 2022 के बाद से आरबीआई ने महंगाई पर लगाम लगाने के लिए छह चरणों में रेपो रेट को 4 फीसदी से बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया. यानि रेपो रेट में 2.50 फीसदी का इजाफा कर दिया गया. नतीजा ये हुआ कि रेपो रेट लिंक्ड होम लोन की ईएमआई महंगी हो गई.  प्रॉपर्टी कसंलटेंट एनारॉक ने भी हाल में जारी किए गए अपनी रिपोर्ट में कहा कि 2 वर्ष में ईएमआई 20 फीसदी महंगी हो चुकी है.  20 लाख रुपये तक के होम लोन पर 2021 के मध्य में 6.7 फीसदी ब्याज दर हुआ करता था जो 2023 में मौजूदा समय में बढ़कर 9.15 फीसदी हो चुका है.  

महंगाई के घटने का इंतजार 

अब महंगाई दर में बढ़ोतरी के बाद आरबीआई महंगाई में कमी का इंतजार करेगी. खाद्य वस्तुओं की सप्लाई में सुधार आने के बाद खाद्य महंगाई के घटने पर महंगाई घटती भी है तो आरबीआई महंगाई दर के 4 फीसदी के करीब आने का इंतजार करेगी जिसकी संभावना फिलहाल के लिए नजर नहीं आ रही है. ऐसे में महंगी ईएमआई कुछ महीने और होम बायर्स को और सताती रहेगी और महंगाई दर में और इजाफा हुआ तो ईएमआई के और महंगे होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है.  

ये भी पढ़ें 

Indigo Block Deal: इंडिगो के शेयर में बड़ी ब्लॉक डील, 5 फीसदी के करीब फिसला इंटरग्लोब एविएशन का स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget