एक्सप्लोरर

मोदी दुनिया की 10 सबसे ताकतवर हस्तियों में शुमार, FORBES ने जारी की लिस्ट 

फोर्ब्स ने कहा कि मोदी दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश भारत में 'बेहद लोकप्रिय बने हुए हैं'. इसमें मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए मोदी सरकार के नवंबर 2016 के नोटबंदी के फैसले का हवाला दिया गया है.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया की दस सबसे ताकतवर हस्तियों में शुमार किया गया है. पीएम मोदी को दुनिया की दस सबसे ताकतवर हस्तियों में नौवां स्थान मिला है. मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने यह लिस्ट जारी की. वहीं पहले स्थान पर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग हैं., रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हटाकार शी पहले पायदान पर जगह बनाने में सफल रहे. फोर्ब्स की दुनिया के 75 सबसे ताकतवर लोगों की सूची-2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 9 वें पायदान पर जगह मिली है.

चिनफिंग ने पिछले लगातार चार वर्ष तक इस सूची में शीर्ष पर चले आ रहे पुतिन को दूसरे स्थान पर धकेल दिया है. सूची में तीसरे पायदान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चौथे पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और पांचवें पर अमेजन प्रमुख जैफ बेजोस हैं.

मोदी को फोर्ब्स ने क्यों चुना फोर्ब्स ने कहा कि मोदी दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश भारत में 'बेहद लोकप्रिय बने हुए हैं'. इसमें मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए मोदी सरकार के नवंबर 2016 के नोटबंदी के फैसले का हवाला दिया गया है. हाल के सालों में मोदी ने आधिकारिक यात्रा के दौरान ट्रंप और चिनफिंग के साथ मुलाकात की और वैश्विक नेता के रूप में अपनी पहचान बढ़ाई है. इसके अलावा वह जलवायु परिवर्तन से निपटने के अंतर्राष्ट्रीय प्रयास में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में उभरे हैं.

मोदी के अलावा स्थान पाने वाले एकमात्र भारतीय मुकेश अंबानी मोदी के बाद फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (13वें), ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे (14वें), चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग (15वें), एपल के सीईओ टिम कुक (24) को रखा गया है. इस सूची में मोदी के अलावा स्थान पाने वाले एकमात्र भारतीय रिलांयस इडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं. मुकेश अंबानी 32वें स्थान पर हैं. फोर्ब्स ने कहा कि अरबपति उद्योगपति अंबानी ने 2016 में भारत के अति-प्रतिस्पर्धी बाजार में 4 जी सेवा जियो शुरू करके कीमत की जंग छेड दी. वहीं, माइफ्रोसॉफ्ट के सीईओ भारतीय मूल के सत्य नडेला को 40 वें पायदान पर रखा गया है.

फोर्ब्स ने कहा, 'धरती पर लगभग 7.5 अरब लोग हैं, लेकिन इन 75 पुरुषों और महिलाओं ने दुनिया को बदलने का काम किया है. फोर्ब्स दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की वार्षिक रैंकिंग के लिए हर 10 करोड़ लोगों में से एक शख्स की पहचान करता है, जिनका कार्य सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो.'

इस वर्ष सूची में 17 नए नामों को शामिल किया गया है , इसमें सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद (8 वें) भी है. सूची में पोप फ्रांसिस (6), बिल गेट्स (7), फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों (12), अलीबाबा के प्रमुख जैक मा (21) भी शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget