एक्सप्लोरर

Windfall Tax: क्रूड पेट्रोलियम, एटीएफ और डीजल के विंडफॉल टैक्स में सरकार ने की बड़ी कटौती, आज से हुआ लागू

Windfall Tax: केंद्र सरकार ने आज घरेलू क्रूड पर विंडफॉल टैक्स कम करने का फैसला किया है. इसके साथ ही डीजल और ATF के निर्यात पर भी एक्स्ट्रा ड्यूटी को कम करने का फैसला किया गया है.

Windfall Tax: केंद्र सरकार ने घरेलू विंडफॉल टैक्स को घटाने का बड़ा फैसला लिया है. इसके साथ ही सरकार ने एयर टरबाइन फ्यूल (ATF), डीजल एक्सपोर्ट और क्रूड ऑयल पर अतिरिक्त ड्यूटी को भी कम करने का फैसला किया है. सरकार के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार गुरुवार से ओएनजीसी (ONGC) जैसी सरकारी तेल कंपनियां घरेलू लेवल पर उत्पादन होने वाले कच्चे तेल पर विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स अब 4350 रुपये प्रति टन कर दिया गया है. पहले यह 5050 रुपये प्रति टन था. वहीं पेट्रोल एक्सपोर्ट ड्यूटी की बात करें तो सरकार ने इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया है. यह सभी बदलाव आज यानी 16 फरवरी, 2023 से लागू हो चुके हैं.

डीजल और ATF एक्सपोर्ट पर कम की गई ड्यूटी
केंद्र सरकार ने डीजल के एक्सपोर्ट पर अतिरिक्त टैक्स को 7.50 रुपये प्रति लीटर से कम करके 2.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. इसमें 1.5 रुपये प्रति लीटर का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस भी शामिल है. वहीं एयर टरबाइन फ्यूल (ATF) के एक्सपोर्ट टैक्स की बात करें तो उसमें भी बड़ी कटौती की गई है. यह 6 रुपये प्रति लीटर से घटकर अब 1.5 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं पेट्रोल के एक्सपोर्ट ड्यूटी में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. इस बदलाव के बाद घरेलू क्रूड ऑयल उत्पादन पर लगने वाले टैक्स में अब करीब 65 फीसदी की कटौती की गई है. ध्यान देने वाली बात ये है कि सरकार हर 2 हफ्ते में विंडफॉल टैक्स की समीक्षा करके उसमें बदलाव करती है.

क्या है विंडफॉल टैक्स और कब से हुआ था लागू?
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 1 जुलाई, 2022 से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर विंडफॉल टैक्स लगाने का फैसला किया था. उस समय सरकार ने ऐलान किया था कि इस टैक्स को पेट्रोल के साथ-साथ डीजल, ATF पर भी लगाया जाएगा. विंडफॉल टैक्स के लागू होने के बाद से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट आई है. ऐसे में तेल कंपनियों को अपने नुकसान भरपाई का मौका मिला है. अब सरकार ने विंडफॉल टैक्स पर कटौती ब की है जब इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत लगभग 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: लखनऊ, पटना समेत इन शहरों में आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें नये प्राइस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget