एक्सप्लोरर

MobiKwik Share Price: लिस्टिंग के दूसरे दिन ही मोबीक्विक का शेयर बन गया मल्टीबैगर! 117 फीसदी रिटर्न के साथ स्टॉक ने मचाया गदर

Mobikwik Systems Stock Price: मोबिक्विक सिस्टम्स ने 279 रुपये के इश्यू प्राइस पर बाजार से पैसे जुटाये थे और स्टॉक ने 605 रुपये का हाई बनाया है.

MobiKwik IPO Listing Today: जिन निवेशकों को फिनटेक (Fintech) कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स (One Mobikwik Systems) के शेयर्स अलॉट हुए उनका निवेश दो दिनों में ही डबल हो चुका है और ये एक मस्टीबैगर स्टॉक बन चुका है. स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के दूसरे दिन भी स्टॉक में शानदार तेजी देखने को मिली है. मोबिक्विक सिस्टम्स का शेयर अपने इश्यू प्राइस 279 रुपये से 117 फीसदी या 326 रुपये के उछाल के साथ 605 रुपये पर जा पहुंचा है. लिस्टिंग के पहले दिन स्टॉक 528 रुपये पर क्लोज हुआ था.  

मोबिक्विक ने दिया 117 फीसदी का रिटर्न 

वन मोबिक्विक सिस्टम्स का आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशक जिन्हें शेयर अलॉट हुए उनकी तो मानो लॉटरी निकल आई है. कंपनी ने 279 रुपये के इश्यू प्राइस पर बाजार से पैसे जुटाये थे. और स्टॉक लिस्टिंग के दूसरे दिन इश्यू प्राइस से डबल से ज्यादा ऊपर 605 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा है. यानि आईपीओ में सफल निवेशकों का पैसा दो दिनों में दोगुना हो चुका है.  

क्या करती है मोबिक्विक 

मोबिक्विक देश की डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म्स में से एक है जिसके 161 मिलियन रजिस्टर्ड ऐप यूजर्स हैं जिसमें 60 मिलियन एनुअल ट्रांजैक्श करने वाले यूजर्स हैं. पेमेंट्स के मामले में देश का चौथा और वॉलेट सर्विसेज में देश की सबसे बड़ी प्लेटफॉर्म कंपनी है. डोलट कैपिटल ने वन मोबिक्विक सिस्टम्स को लेकर कवरेज रिपोर्ट भी जारी किया है. 

ब्रोकरेज हाउस ने निवेशकों को वन मोबिक्विक सिस्टम्स के शेयर को खरीदने की सलाह दी है. कंपनी ने इश्यू प्राइस से 79 फीसदी के ऊपर के लक्ष्य के लिए निवेशकों को शेयर को खऱीदने की सलाह दी थी. लेकिन मोबिक्विक का स्टॉक डोलट कैपिटल के टारगेट से भी ऊपर चला गया है. ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक भारत के डिजिटल पेमेंट्स और फाइनेंशियल ट्रेंड के साथ ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस के शानदार रहने के चलते मोबिक्विक के रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफे में वित्त वर्ष 2023-24 से वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान शानदार रहने वाला है. 

MobiKwik Systems IPO को निवेशकों को हाथों हाथ लिया और आईपीओ 126 गुना सब्सक्राइब हुआ जिसमें रिटेल कैटगरी (Retail Catogory) 142 गुना और संस्थागत निवेशकों (QIB) का कैटगरी 126 गुना सब्सकक्राइब हुआ था. कंपनी ने आईपीओ के जरिए बाजार से 572 करोड़ रुपये जुटाये हैं.  वन मोबिक्विक सिस्टम्स  ने 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए 265 -279 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड फिक्स किया था.

ये भी पढ़ें 

Remittances In 2024: 129 बिलियन डॉलर रेमिटेंस हासिल करने के साथ भारत दुनिया में टॉप पर, चीन-पाकिस्तान है बहुत पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Real Estate: फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान
कम लागत में शुरू करें ये फूड बिजनेस, डिमांड ऐसी कि रोज होगी अच्छी कमाई
कम लागत में शुरू करें ये फूड बिजनेस, डिमांड ऐसी कि रोज होगी अच्छी कमाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget