एक्सप्लोरर

Mobikwik के आईपीओ को सेबी से मिली मंजूरी, 700 करोड़ रुपये का आएगा इश्यू

Mobikwik IPO: डिजिटल पेमेंट सर्विस प्रदान करने वाली दिग्गज कंपनी मोबिक्विक को 700 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की मंजूरी बाजार नियामक सेबी से मिल गई है.

Mobikwik IPO: पिछले कुछ दिनों में कई कंपनियों के आईपीओ आ चुके हैं. अगर आप भी आईपीओ में पैसे लगाना पसंद करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. डिजिटल पेमेंट सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी मोबिक्विक (Mobikwik) का आईपीओ जल्द आने वाला है. इस आईपीओ को सेबी से मंजूरी मिल गई है. मोबिक्विक के इस आईपीओ का साइज 700 करोड़ रुपये का है. कंपनी के शेयरों का फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से तय हुआ है.

जानें आईपीओ के डिटेल्स

कंपनी द्वारा जमा कराए गए ड्राफ्ट पेपर्स के अनुसार, इस आईपीओ में कंपनी पूरी तरह से फ्रेश शेयर जारी करने वाली है. 700 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में से 250 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस पर खर्च करने वाली है. वहीं, पेमेंट सर्विस बिजनेस के विस्तार के लिए 135 करोड़ रुपये की रकम खर्च की जाएगी. इसके अलावा कुछ पैसों का इस्तेमाल पेमेंट डिवाइस और AI के लिए किया जाएगा.

इसी साल जमा किए थे ड्राफ्ट पेपर्स

मोबिक्विक एक दिग्गज डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म है, जिसके 14 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं. आईपीओ के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP 4 जनवरी को दाखिल किया था. इस आईपीओ में कंपनी एक भी शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी नहीं करने वाली है. ऐसे में आईपीओ के जरिए जुटने वाली सारी रकम कंपनी के पास ही आएगी. कंपनी के निवेशकों में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, Bajaj Finance, सिकोइया कैपिटल और Peak XV Partners जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं.

कैसी है कंपनी की वित्तीय स्थिति

Mobikwik एक डिजिटल सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी है, जिसने अपनी सर्विसेज साल 2009 में शुरू की थीं. कंपनी पेटीएम, गूगल पे और फोनपे जैसी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करती है. कंपनी की शुरुआत बिपिन प्रीत सिंह और उपासना टाकू ने की थी. वित्त वर्ष 2023 में कंपनी को 83.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. वहीं, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी को 14.1 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है.  

ये भी पढ़ें

Stock Market Record: शेयर बाजार ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, निफ्टी पहली बार 26,000 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़
रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget