एक्सप्लोरर

त्योहारों को देखते हुए M&M ने पेश किये कई ऑफर, गाड़ी खरीदने पर होगा 40 हजार रुपये तक का फायदा

पवन गोयनका ने कहा कि महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑफर्स की योजना पैसेंजर रेंज के साथ—साथ कमर्शियल वाहनों पर भी उपलब्ध होगी. उनकी कंपनी 10,000 रुपये तक के सुनिश्चित उपहारों वाली एक स्क्रैच प्रतियोगिता भी चला रही है.

पटनाः महिंद्रा समूह की कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने त्योहारों को देखते हुए बिहार में अपने ग्राहकों के लिए कई ऑफर की घोषणा की है. कंपनी के महाप्रबंधक पवन गोयनका ने अपनी कंपनी के उपाध्यक्ष सेल्स अमित सागह के साथ कहा कि फेस्टिव सीजन के दौरान बिहार में ग्राहक महिंद्रा वाहनों पर 40,000 रुपये तक का लाभ प्राप्त कर सकते हैं जिसमें वाहन एक्स चेंज और अपग्रेड बोनस, नकद छूट, मुफ्त बीमा शामिल हैं. उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी 10,000 रुपये तक के सुनिश्चित उपहारों वाली एक स्क्रैच प्रतियोगिता भी चला रही है. इन ऑफर का लक्ष्य ग्राहकों को पुरस्कृत करके और उपभोक्ता भावना को बढ़ाकर फेस्टिव सीजन को खास बनाना है.

पवन गोयनका ने कहा कि ऑफर की योजना पैसेंजर रेंज के साथ—साथ कमर्शियल वाहनों पर भी उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि कैश की स्थिति में अपेक्षित सुधार और हाल ही में घोषित सकारात्मक सरकारी पहलों से बाजार को फिर से मजबूती मिलेगी. गोयनका ने कहा कि बिहार हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार रहा है और आने वाले समय में हम राज्य में और अधिक वृद्धि की उम्मीद करते हैं. उन्होंने बताया कि राज्य में पैसेंजर वाहन सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाला ब्रांड स्कॉर्पियो है और यह पूरे भारत में होने वाली बिक्री में 20 फीसदी का योगदान देता है.

गोयनका ने कहा कि बिहार में पिकअप सेगमेंट में महिंद्रा की 86.8 फीसदी की दूसरी सबसे बड़ी बाजार हिस्सेदारी है. पूरे भारत में 2 टन से 3.5 टन कमर्शियल वाहनों की श्रेणी में 73.2 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी के साथ महिंद्रा शीर्ष 3 स्थानों पर है. उन्होंने कहा कि ग्रीन मोबिलिटी के अंतर्गत उनकी कंपनी ने पिछले वर्ष की तुलना में से 1536 से अधिक इलेक्ट्रिक 3- व्हीलर की बिक्री की हैं.

गोयनका ने कहा कि वर्तमान में महिंद्रा के पास 439 से अधिक टच पॉइंट्स के साथ सेल्स और सर्विस सहायता के लिए व्यापक नेटवर्क है जिसका लाभ ग्राहक उठा सकते हैं और जिसका उद्देश्य ब्रांड महिंद्रा को अपने उपभोक्ताओं के और करीब लाना है. उन्होंने दावा किया कि अप्रैल 2020 में बीएस 6 वाहनों के आने से पहले बीएस 4 डीजल वाहन खरीदने का यह सबसे अच्छा समय है.

ये भी हैं काम की खबरें

स्मॉल सेविंग स्कीम्सः जानें नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के बारे में ये काम की बातें, मिलता है FD से ज्यादा ब्याज

ब्लूमबर्ग बिजनेस फोरम: PM मोदी बोले- दुनिया के लिए भारत में निवेश का सुनहरा मौका

RBI और वित्त सचिव ने अफवाहों को किया खारिज, कहा- किसी बैंक को बंद नहीं किया जा रहा है

मुकेश अंबानी लगातार आठवें साल सबसे अमीर भारतीय बने, जानिए कुल कितनी संपत्ति के हैं मालिक

IRCTC 30 सितंबर को लाएगा IPO, कमाई का है बेहतरीन मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
खुशखबरी! Indian Bank ने बढ़ाया ब्याज, अब 555 और 777 दिन की जमा पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न
खुशखबरी! Indian Bank ने बढ़ाया ब्याज, अब 555 और 777 दिन की जमा पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न
महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! क्रूड 114 डॉलर के पार , हफ्ते भर में 8% उछला भाव
महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! क्रूड 114 डॉलर के पार , हफ्ते भर में 8% उछला भाव
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget