एक्सप्लोरर

India@47: 2047 तक बदल जाएगी भारत की सूरत, 1 अरब से ज्यादा होगी मिडिल क्लास की जनसंख्या

Rise of Indian Middle Class: भारत अभी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. देश तेजी से एक प्रमुख वैश्विक ताकत के रूप में उभर रहा है और इसमें मिडिल क्लास का बड़ा योगदान है...

भारत पिछले कुछ सालों के दौरान प्रमुख वैश्विक आर्थिक ताकत के रूप में उभरा है. अभी भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि ब्रिटेन और फ्रांस के बाद अगले कुछ सालों में भारत जीडीपी के मामले में जर्मनी और जापान से भी आगे निकल जाएगा. इस तरह भारत जल्दी ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. भारत की इस कहानी में मिडिल क्लास का बड़ा योगदान है.

आबादी का इतना हिस्सा मिडिल क्लास

बिजनेस टुडे मैगजीन की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2047 में जब भारत की आजादी के 100 साल पूरे होंगे, भारत की कुल आबादी में मिडिल क्लास की हिस्सेदारी 60 फीसदी से ज्यादा हो जाएगी. वित्त वर्ष 2005 में भारत की कुल आबादी में मिडिल क्लास का हिस्सा महज 14 फीसदी था. देश में मिडिल क्लास का तेजी से उभार हो रहा है और आने वाले सालों में इसमें तेजी आने की उम्मीद है.

1 अरब से ज्यादा हो जाएगी संख्या

अभी भारत में मिडिल क्लास का हिस्सा काफी कम है. प्राइस आइस 360 सर्वे के अनुसार, वित्त वर्ष 2021 में भारत की कुल आबादी में मिडिल क्लास का हिस्सा 30 फीसदी था. यह अगले 10 सालों यानी वित्त वर्ष 2031 तक बढ़कर 47 फीसदी और वित्त वर्ष 47 तक 61 फीसदी हो जाने की उम्मीद है. दूसरे शब्दें में कहें तो जब भारत आजादी के 100 साल पूरे कर रहा होगा, तब भारत में मिडिल क्लास के लोगों की संख्या 1 अरब से ज्यादा हो जाएगी.

इस तरह बढ़ेगी प्रति व्यक्ति आय

जैसे-जैसे भारत में मिडिल क्लास के लोगों की संख्या बढ़ेगी, भारत की प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ती जाएगी. एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी भारत की प्रति व्यक्ति आय करीब 2,500 डॉलर है, जो भारतीय करेंसी में करीब 2 लाख रुपये होती है. यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष का है. एसबीआई रिसर्च के अनुसार, भारत की प्रति व्यक्ति आय 2046-47 तक बढ़कर 12,400 डॉलर पर पहुंच जाएगी. यानी 2047 तक भारत की प्रति व्यक्ति आय 14.9 लाख रुपये हो जाएगी.

देश की प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाने में सबसे प्रमुख योगदान देने वाले मिडिल क्लास के साथ-साथ नीचे के वर्गों में शामिल लोगों की भी आय में इजाफा होगा. मध्यम वर्ग को देखें तो 2047 तक उसमें शामिल होने वाली 61 फीसदी आबादी की सालाना इनकम 5 लाख रुपये से 30 लाख रुपये हो जाने वाली है.

10 साल में इतने बढ़े रिटर्न

इन आंकड़ों की पुष्टि इनकम टैक्स के डेटा से भी होती है. आकलन वर्ष 2023-24 में इनकम टैक्स का नया रिकॉर्ड बना है. इस बार 7.09 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किए गए हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. आज से 10 साल पहले आईटीआर भरने वालों की संख्या 1.50 करोड़ के आस-पास थी. मतलब पिछले 10 सालों में इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या 4 गुने से ज्यादा बढ़ी है.

तेजी से बढ़ रहा है टैक्सेबल बेस

एसबीआई रिसर्च की मानें तो वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान वर्कफोर्स का सिर्फ 59.1 फीसदी हिस्सा ही टैक्सेबल बेस में शामिल था. वित्त वर्ष 2047 तक इनका हिस्सा बढ़कर 78 फीसदी पर पहुंच जाएगा और 56.5 करोड़ लोग टैक्सेबल बेस के दायरे में आ जाएंगे. एसबीआई रिसर्च के अनुसार, भारत के लोग लगातार उच्च ब्रैकेट में शिफ्ट हो रहे हैं और अच्छी बात है कि इस बदलाव की रफ्तार भी लगातार बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें: टाटा प्रोजेक्ट्स बना रही है 93 एकड़ में माइक्रॉन की पहली भारतीय चिप फैक्ट्री, कंपनी ने शुरू दी हायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget