एक्सप्लोरर

Micron India Plant: टाटा प्रोजेक्ट्स बना रही है 93 एकड़ में माइक्रॉन की पहली भारतीय चिप फैक्ट्री, कंपनी ने शुरू दी हायरिंग

Micron India Chip Factory: अमेरिकी कंपनी माइक्रॉन टेक्नोलॉजी अपने पहले भारतीय प्लांट के लिए हायरिंग शुरू कर चुकी है. यह प्लांट टाटा प्रोजेक्ट्स बना रही है...

भारत में सेमीकंडक्टर की क्रांति लाने के सरकार के प्रयास अब जमीन पर उतरने लगे हैं. अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी माइक्रॉन टेक्नोलॉजी ने भारत में अपने पहले प्लांट पर काम शुरू कर दिया है. माइक्रॉन ने इस प्लांट के लिए भारतीय कंपनी टाटा प्रोजेक्ट्स की मदद ली है. कंपनी इस प्लांट के लिए हायरिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी है.

इतना निवेश करेगी माइक्रॉन

माइक्रॉन लिमिटेड का यह प्लांट गुजरात के साणंद में बन रहा है. कंपनी अपनी इस प्रस्तावित फैक्ट्री में 2.75 बिलियन डॉलर का निवेश करने वाली है. माइक्रॉन ने इसके लिए शनिवार को भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया. इस तरह साणंद इंडस्ट्रियल एरिया में माइक्रॉन की पहली भारतीय फैक्ट्री का निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो गया.

टाटा बना रही है माइक्रॉन का प्लांट

माइक्रॉन की यह फैक्ट्री Sanand GIDC-II industrial estate में 93 एकड़ भूखंड पर बन रही है. अमेरिकी कंपनी इस प्लांट में सेमीकंडक्टर की मैन्यूफैक्चरिंग नहीं करने वाली है, बल्कि इस प्लांट में असेंबली, टेस्ट, मार्किंग और पैकेजिंग का काम होगा. माइक्रॉन ने शनिवार को भूमिपूजन समारोह के साथ ही प्लांट के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स के साथ समझौते पर भी हस्ताक्षर किया.

सरकार से मिलेगी इतनी मदद

सरकार देश को सेमीकंडक्टर के मामले में आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रही है. इस कारण सरकार भारत में प्लांट लगाने वाली कंपनियों को काफी मदद मुहैया करा रही है. माइक्रॉन को भी सरकार से मदद मिलने वाली है. इस निर्माणाधीन प्लांट की कुल लागत का आधा केंद्र सरकार देगी, जबकि राज्य सरकार विभिन्न राहत उपायों के माध्यम से लागत के 20 फीसदी को वहन करेगी. इस तरह माइक्रॉन को कुल लागत में सिर्फ 30 फीसदी ही देना होगा.

2025 से शुरू होगा परिचालन

माइक्रॉन के इस प्लांट में 5 लाख स्क्वेयर फीट का क्लीन रूम भी शामिल है. कंपनी को उम्मीद है कि प्लांट के निर्माण का काम अगले साल के अंत तक पूरा हो जाएगा. अमेरिकी चिप कंपनी को उम्मीद है कि 2024 के अंत तक प्लांट का काम पूरा हो जाने के बाद वह परिचालन की शुरुआत कर पाएगी. मतलब माइक्रॉन के इस प्लांट में 2025 से परिचालन शुरू हो सकता है. माइक्रॉन ने साथ ही बताया कि उसने प्रस्तावित प्लांट के लिए लोगों की भर्तियां शुरू कर दी है.

इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

आपको बता दें कि माइक्रॉन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान इस प्लांट को लेकर एग्रीमेंट किया था. इस प्लांट पर कंपनी कुल 2.75 बिलियन डॉलर का निवेश करने वाली है. दो चरणों में बन रही फैक्ट्री के निर्माण पर अमेरिकी कंपनी 825 मिलियन डॉलर निवेश करेगी. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस प्लांट से करीब 5 हजार लोगों को रोजगार के प्रत्यक्ष मौके मिलेंगे, जबकि 15 हजार लोगों को परोक्ष रोजगार के मौके मिल सकते हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3000 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; क्या जंग के माहौल में अभी इन पर निवेश कराएगा मुनाफा?
3000 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; क्या जंग के माहौल में अभी इन पर निवेश कराएगा मुनाफा?
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा सोना...
सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा सोना...
Stock Market 17 March: शेयर बाजार में दूसरे दिन भी रिकवरी जारी, सेंसेक्स 207 अंक उछला; निफ्टी 23,478 के पार
शेयर बाजार में दूसरे दिन भी रिकवरी जारी, सेंसेक्स 207 अंक उछला; निफ्टी 23,478 के पार
DA Hike: हो गया 5 परसेंट DA बढ़ने का ऐलान, खबर मिलते ही खुशी से झूम उठे इस राज्य के सरकारी कर्मचारी
हो गया 5 परसेंट DA बढ़ने का ऐलान, खबर मिलते ही खुशी से झूम उठे इस राज्य के सरकारी कर्मचारी

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'कौन सभ्य परिवार साथ बैठकर ये देख सकता है..'नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर लगा अश्लीलता का आरोप, भड़के लोग
नोरा फतेही और संजय दत्त के सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी सरके' पर लगा अश्लीलता का आरोप, भड़के लोग
Rajya Sabha Election Result: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
Embed widget