एक्सप्लोरर

Microsoft Layoff: माइक्रोसॉफ्ट की इस कंपनी ने पूरी भारतीय टीम की एक बार में की छुट्टी! इतने कर्मचारी हुए प्रभावित

Layoffs: मंदी की मार दुनियाभर के टेक कर्मचारियों पर पड़ी है. अब माइक्रोसॉफ्ट की इस कंपनी के सैकड़ों भारतीय कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है.

GitHub Layoffs: माइक्रोसॉफ्ट की कंपनी गिटहब (GitHub) में बड़े पैमाने पर छंटनी की गई है. कंपनी ने अपने पूरी भारतीय इंजीनियरिंग टीम को ही नौकरी से निकाल दिया है. आईएएनएस की खबर के मुताबिक अमेरिका के बाद गिटहब की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग टीम भारत में ही थी. कंपनी ने सभी भारतीय इंजीनियरों की छंटनी का फैसला किया है. इसका असर 100 से अधिक कर्मचारियों पर पड़ा है.

भारती की पूरी टीम की गई छंटनी

टेक लेखक गेर्गली ओरोज जो पिछले कुछ समय से टेक क्षेत्र में हुई छंटनी पर नजर बनाए हुए हैं उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट की स्वामित्व वाली कंपनी गिटहब (GitHub Layoffs) ने अपनी पूरी भारत में स्थित पूरी इंजीनियरिंग टीम को निकालने की घोषणा कर दी. गौरतलब है कि अमेरिका के बाद भारत में कंपनी के सबसे ज्यादा सॉफ्टवेयर डेवलपर काम कर रहे थे. गेर्गली ओरोज का कहना है कि कंपनी ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि भारत में कंपनी की टीम बाकी दुनिया के हिस्सों के मुकाबले छोटी थी.

कंपनी ने क्या कहा-

GitHub ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि कंपनी ने यह फैसला अपने 'Reorganisation Plan' के तहत ही लिया है.  GitHub ने फरवरी में ही बड़े पैमाने पर छंटनी के संकेत दे दिए थे. कंपनी का कहना है कि यह एक बेहद कठिन मगर जरूरी फैसला है. हमने यह फैसला छोटी अवधि में अपनी जरूरतों को पूरा करने और लंबी अवधि में सही जगह पर पैसे के निवेश के लिए लिया है. ध्यान देने वाली बात ये है कि गिटहब ने फरवरी में ही यह ऐलान कर दिया था कि वह अपनी कुल वर्कफोर्स के 10 फीसदी कर्मचारियों की इस तिमाही के अंत तक छंटनी करने जा रहा है.

CEO ने कही यह बात

बता दें कि इस छंटनी से पहले कंपनी में कुल 3,000 कर्मचारी कार्यरत थे. अपने कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में गिटहब के सीईओ थॉमस डोमके (GitHub CEO Thomas Dohmke) ने कहा कि किसी भी बिजनेस को चलाने के लिए सही ग्रोथ होना आवश्यक है. ऐसे में कंपनी ने अपनी ग्रोथ के लिए यह कठिन फैसला लिया है. इसके साथ ही सीईओ ने कहा कि कंपनी फिलहाल 18 जनवरी के फैसले पर अमल करते हुए किसी तरह की नई हाइरिंग नहीं करेगी. ओपन सोर्स डेवलपर प्लेटफॉर्म गिटहब के दुनियाभर में 100 मिलियन से ज्यादा सदस्य हैं. इसमें अकेले भारत में कुल 10 मिलियन से अधिक डेवलपर हैं. अमेरिका के बाद भारत में कंपनी के सबसे ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं.

ये भी पढ़ें-

FDI: वित्त मंत्री ने FDI को लेकर दी बड़ी जानकारी, चीन और हांगकांग से संबंधित 54 प्रस्ताव सरकार के पास लंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget