एक्सप्लोरर

Microsoft के CEO सत्या नडेला ने पद्म पुरस्कार मिलने पर जताई खुशी कहा- पद्म भूषण मिलना सम्मान की बात है

Satya Nadela Tweet: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि उन्हें पद्म पुरस्कार मिलने पर खुशी है क्योंकि ये पुरस्कार मिलना सम्मान की बात है. वह भारत के लोगों के साथ काम करते रहना चाहते हैं.

Satya Nadela Tweet: माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सत्या नडेला ने कहा कि उनके लिए भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण प्राप्त करना सम्मान की बात है. सत्या नडेला ने ये भी कहा कि वह भारत के लोगों के साथ काम करते रहना चाहते हैं, ताकि उन्हें प्रगति करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने में मदद मिल सके.

सत्या नडेला ने ट्वीट कर जताई खुशी और आभार
नडेला ने ट्वीट किया, 'पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त करना और इतने सारे असाधारण लोगों के साथ पहचाना जाना सम्मान की बात है. मैं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और भारत के लोगों का शुक्रगुजार हूं. भारत के लोगों के साथ काम करते रहने के लिए तत्पर हूं, ताकि अधिक प्रगति के वास्ते प्रौद्योगिकी का उपयोग करने में उनकी मदद कर पाऊं.'

25 जनवरी को की गई पद्म पुरस्कारों की घोषणा
भारत सरकार ने देश के 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और टाटा समूह के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन को पद्म भूषण देने की घोषणा की थी.

सत्या नडेला को जानें
हैदराबाद में जन्मे नडेला (54) को फरवरी 2014 में माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ बनाया गया था. जून 2021 में उन्हें कम्पनी का अध्यक्ष भी नामित किया गया. इस अतिरिक्त भूमिका में वह 'बोर्ड के लिए एजेंडा निर्धारित करने के काम का नेतृत्व करेंगे.'

देश के 73वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को डिजिटल समारोह के दौरान अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा था कि इस वर्ष, तीन विशिष्ट प्रवासी भारतीय सदस्यों को पद्म भूषण सम्मान के लिए चुना गया है. इनमें भारतीय व्यंजनों को लोकप्रिय बनाने के लिए मधुर जाफरी, टेक्नोलॉजी क्षेत्र में नेतृत्व के लिए सत्य नडेला और सुंदर पिचाई शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

Google-Airtel Partnership: Google और भारती एयरटेल के बीच 1 अरब डॉलर की साझेदारी, Airtel में इतना हिस्सा खरीदेगी गूगल

SEBI ने म्यूचुअल फंड नियमों को किया मजबूत, अब यूनिटधारकों की मंजूरी के बाद ही बंद की जा सकेगी कोई स्कीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget