एक्सप्लोरर

Google-Airtel Partnership: Google और भारती एयरटेल के बीच 1 अरब डॉलर की साझेदारी, Airtel में इतना हिस्सा खरीदेगी गूगल

Google-Airtel Partnership: ग्लोबल टेक जाएंट गूगल और दिग्गज भारतीय टेलीकॉम सेवा कंपनी भारती एयरटेल ने रणनीतिक साझेदारी के तहत हाथ मिला लिया है और गूगल अब एयरटेल में 1.28 फीसदी हिस्सा खरीदेगी.

Google-Airtel Partnership: दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) और भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने रणनीतिक साझेदारी के तहत हाथ मिलाया है. गूगल ने एलान किया है कि वो भारती एयरटेल में 1 अरब डॉलर यानी करीब 7500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. आज इसी खबर के मद्देनजर भारती एयरटेल के शेयरों में शानदार उछाल दर्ज किया गया और ये 2 फीसदी से ज्यादा ऊपर चढ़ा. गूगल यह निवेश गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के हिस्से के तौर पर कर रही है.

734 रुपये के भाव पर गूगल खरीदेगी हिस्सा
भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन मुहैया कराने और 5G सर्विसेज को लेकर ये रणनीतिक साझेदारी की गई है. इसके तहत 1 अरब डॉलर में से 70 करोड़ डॉलर के जरिए गूगल, भारती एयरटेल में 1.28 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी. आज बीएसई को दी गई जानकारी के मुताबिक भारती एयरटेल ने साफ किया है कि कंपनी में 734 रुपये के प्रति शेयर के भाव पर गूगल ये हिस्सा खरीदेगी. 70 करोड़ डॉलर में गूगल सस्ते फोन को डेवलप करने और 5G टेक्नोलॉजी पर रिसर्च करने के लिए भारती एयरटेल के साथ मिलकर काम करेगी.

5जी नेटवर्क और क्लाउड इकोसिस्टम डेवलप करेंगी गूगल और एयरटेल
इसके अलावा बाकी बचे 30 करोड़ डॉलर का उपयोग कई साल के कमर्शियल एग्रीमेंट के तौर पर किया जाएगा. एयरटेल ने इस संबंध में जो रिलीज जारी की है उसके मुताबिक गूगल के साथ साझेदारी के बाद सभी प्राइस रेंज में मोबाइल फोन मुहैया कराया जाएगा. साथ ही दोनों कंपनियों के बीच 5जी नेटवर्क को लेकर समझौते के तहत मिलकर काम किया जाएगा. दोनों कंपनियां मिलकर भारत में कारोबार के लिए क्लाउड इकोसिस्टम को डेवलप करेंगी.

गूगल के पास होगा एयरटेल का 1.28 फीसदी हिस्सा
भारती एयरटेल के द्वारा गूगल को कंपनी के 7.12 करोड़ शेयरों को 734 रुपये के भाव पर प्रिफरेंशियल बेसिस पर जारी किए जाएंगे जो 27 जनवरी को बंद भाव से 4 फीसदी का प्रीमियम रेट बना है. एयरटेल ने बीएसई को जो जानकारी दी है उसके मुताबिक इक्विटी शेयरों के प्रिफरेंशियल एलॉटमेंट से Google के पास देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर में 1.28 प्रतिशत हिस्सेदारी हो जायेगी. 

क्या है भारती एयरटेल का बयान
भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा कि अपने पहले कमर्शियल एग्रीमेंट के एक हिस्से के रूप में, एयरटेल और गूगल एयरटेल की व्यापक ऑफरिंग्स तैयार करने के लिए मिलकर काम करेंगे. फ्यूचर रेडी नेटवर्क, डिजिटल प्‍लेटफॉर्म और पेमेंट्स इकोसिस्‍टम के लिए कंपनी गूगल के साथ मिलकर आगे बढ़ेगी. 

ये भी पढ़ें

SEBI ने म्यूचुअल फंड नियमों को किया मजबूत, अब यूनिटधारकों की मंजूरी के बाद ही बंद की जा सकेगी कोई स्कीम

Stock Market Today: शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 550 अंक चढ़कर 57800 के ऊपर खुला, Nifty 17200 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget