एक्सप्लोरर

Meta Layoffs: नौकरी ज्वाइन करने के 3 दिन के भीतर हो गई थी छंटनी...4 महीने बाद इंजीनियर को मिली ये खुशखबरी!

Meta Layoffs: मेटा ने अबतक कुल दो चरण में कर्मचारियों की छंटनी की है. पहले दौर में 11,000 और दूसरे चरण में 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है.

Meta Layoffs: दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में लगातार छंटनी का सिलसिला जारी है. अमेजन, ट्विटर, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन आदि ने अब तक अपने कई कर्मचारियों की छंटनी की है. ऐसे में दुनियाभर में नौकरियों का संकट पैदा हो गया है. छंटनी का शिकार हुए कई लोग लिंक्डइन (LinkedIn), फेसबुक, ट्विटर पर अपने दर्द को साझा कर रहे हैं. फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने भी अपने कर्मचारियों की कुल दो बार छंटनी की है. कंपनी ने एक भारतीय इंजीनियर को उसकी ज्वाइनिंग के केवल 3 दिन के बाद ही नौकरी से निकाल दिया था.

ज्वाइंनिंग के केवल 3 दिन बाद हो गई छंटनी

बेंगलुरु के विश्वजीत झा को लंबे वक्त के इंतजार के बाद कनाडा का वीजा मिला था. विश्वजीत ने कनाडा में जाकर ज्वाइन ही किया था मगर उन्हें केवल 3 दिन के भीतर यह पता चला कि उनकी छंटनी कर दी गई है. मेटा ने पहले दौर में कुल 11,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी जिसमें विश्वजीत झा का नाम भी शामिल था. अपनी छंटनी के बारे में जानकारी मिलने के बाद झा बेहद परेशान हो गए थे. उन्होंने अपनी स्टोरी लिंक्डइन पर शेयर की थी. मगर 4 महीने के बाद उन्होंने एक बार फिर अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर करके खुशखबरी दी है.

शेयर की यह गुड न्यूज

विश्वजीत झा ने लिंक्डइन पर अपनी खुशी शेयर करते हुए लिखा कि दोस्तों मुझे एक बार फिर नौकरी मिल गई है. उन्होंने बताया कि फिनटेक कंपनी फोनपे में उन्हें नौकरी मिल गई है. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मुझे यह शेयर करते हुए बेहद खुशी हो रही है मैंने फोन पे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर ज्वाइन किया है. इससे पहले नवंबर में उन्होंने छंटनी की जानकारी शेयर करते हुए कहा था कि अपनी ज्वाइनिंग के केवल तीसरे दिन उन्हें पता चला कि वह छंटनी के शिकार हो गए हैं. कनाडा में मेटा में ज्वाइन करने के लिए मुझे लंबे वीजा प्रोसेस से होकर गुजरना पड़ा. मगर 4 महीने के बाद विश्वजीत झा ने बताया कि उन्हें एक बार फिर नौकरी मिल गई है.

ये भी पढ़ें-

Credit Suisse: UBS के क्रेडिट सुइस बैंक टेकओवर के बाद भारत में काम करने वाले कर्मचारियों पर क्या पड़ेगा असर, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
August 2026 Deadline: अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget