एक्सप्लोरर

Mera Bill Mera Adhikar: सरकार दे रही है 200 रुपये में करोड़पति बनने का मौका, बस करना है ये आसान काम

Mera Bill Mera Adhikar: मेरा बिल मेरा अधिकार के जरिए आपको सरकार केवल 200 रुपये खर्च करने के बदले में 1 करोड़ रुपये तक का इनाम जीतने का मौका दे रही है.

Mera Bill Mera Adhikar: देश में ग्राहकों के बीच सामान बिल लेने को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार ने 'मेरा बिल मेरा अधिकार' स्कीम को आज 1 सितंबर से लॉन्च किया है. इस स्कीम के जरिए सरकार आम लोगों को केवल बिल दिखाकर 1 करोड़ रुपये तक का बंपर इनाम जीतने का मौका दे रही है. इसके अलावा उन्हें 10-10 लाख और 10-10 हजार रुपये के भी इनाम को जीतने का मौका भी मिल रहा है. अगर आप भी इस सरकारी योजना के जरिए करोड़पति बनना चाहते हैं तो हम आपको इसमें भाग लेने के तरीके और डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं.

क्या है मेरा बिल मेरा अधिकार स्कीम?

मेरा बिल मेरा अधिकार स्कीम को खासतौर पर ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया है जिससे वह ज्यादा से ज्यादा जीएसटी बिल लेने के लिए प्रोत्साहित हो सकें. हाल ही में वित्त मंत्रालय ने इस स्कीम के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि जीएसटी बिल अपलोड करने वाले लोगों को 10,000 रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का इनाम मिल सकता है. सरकार 10-10 हजार रुपये के 800 मासिक इनाम ग्राहकों को देगी, वहीं 10-10 लाख रुपये के 10 इनाम इस योजना के तहत दिए जाएंगे.

वहीं 1 करोड़ का इनाम 3 महीने के आधार पर निकलेगा. सरकार के इस कदम के पीछे मुख्य मकसद यह है कि इससे लोगों को जीएसटी बिल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके. इससे दुकानदार ज्यादा से ज्यादा जीएसटी इनवॉइस जनरेट करेंगे और इससे कारोबारी टैक्स में बढ़ोतरी होगी.

किन राज्यों में शुरू की गई योजना

CBIC ने अपने ट्वीट में मेरा बिल मेरा अधिकार के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि आपका बिल आपका अधिकार है. इस योजना की शुरुआत 1 सितंबर, 2023 से कर दी गई है. पहले चरण में यह योजना असम, गुजरात, हरियाणा, पुडुचेरी, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली में लागू की गई है.

स्कीम में भाग लेने के लिए शर्तें-

  • इस स्कीम में ऊपर दिए गए राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है.
  • इसके लिए आपको अपने दुकानदार से पक्के जीएसटी बिल या इनवॉयस की मांग करनी होगी.
  • इस स्कीम के लिए बनाएं गए स्पेशल पोर्टल पर आप एक महीने में केवल 25 बिल तक अपलोड कर सकते हैं.
  • अपलोड किए गए बिल में सप्लायर का GSTIN, बिल नंबर, डेट और राशि दर्ज होना आवश्यक है.

इस तरह GST बिल को करें अपलोड-

  • अगर आप भी इस स्कीम में भाग लेना चाहते हैं सबसे पहले ऐप को डाउनलोड करें. इसके अलावा आप web.merabill.gst.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.
  • यहां आप 200 रुपये से अधिक के बिल को अपलोड करके इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं और 1 करोड़ रुपये तक का इनाम जीत सकते हैं.
  • बिल अपलोड करते वक्त आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, राज्य और नियम शर्त आदि को स्वीकार करके सबमिट करना होगा.

ये भी पढ़ें-

UPI: अगस्त में यूजर्स ने खूब किया UPI का इस्तेमाल, 10 अरब ट्रांजेक्शन का आंकड़ा पार होकर बन गया रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget