एक्सप्लोरर

Aadhaar Card: मास्क्ड आधार कार्ड के जरिए अपनी निजी जानकारी को करें सुरक्षित! जानें इस फीचर को इस्तेमाल करने का प्रोसेस

Aadhaar Card: यह हम सभी जानते हैं कि आधार कार्ड 12 नंबर का एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर है. लेकिन मास्क्ड आधार कार्ड में शुरू के 8 नंबरों को छुपा लिया जाता है और केवल आखिर के 4 नंबर ही दिखाई देते है.

Masked Aadhaar Card Benefits: देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल आधार कार्ड का होता है. साल 2009 में देश में तत्कालीन सरकार ने आधार कार्ड योजना की शुरुआत की थी. इसके बाद से इसका इस्तेमाल लगातार बढ़ता ही चला गया है.यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला डॉक्यूमेंट हैं क्योंकि इसमें हमारी सभी बायोमेट्रिक जानकारी दर्ज होती है. आधार कार्ड बनवाते वक्त हमारे हाथों के फिंगरप्रिंट और आंखों के रेटिना को भी स्कैन करके जानकारी दर्ज की जाती है.  

ऐसे में यह राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस से अलग होगा है. आजकल सभी बैंकों ने आधार, पैन को बैंक अकाउंट से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है. ऐसे में आधार से हमारे बैंकिंग डिटेल्स भी लिंक होती है. कई बार साइबर अपराधी हमारे आधार डिटेल्स को चुराकर उससे बैंक फ्रॉड की घटनाओं को भी अंजाम देते हैं. इस सभी चीजों से बचने के लिए UIDAI ने आधार कार्ड में एक नया फीचर ऐड किया है. यह फीचर है मास्क्ड आधार कार्ड का. इससे आपके आधार कार्ड की जरूरी जानकारी को सुरक्षा दे दी जाती है जिससे आपके आधार कार्ड का कोई गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता है. तो चलिए जानते हैं कि क्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड और इस फीचर को किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है-

क्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड?
यह हम सभी जानते हैं कि आधार कार्ड 12 नंबर का एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर है. लेकिन मास्क्ड आधार कार्ड में शुरू के 8 नंबरों को छुपा लिया जाता है और केवल आखिर के 4 नंबर ही दिखाई देते है. मास्क्ड आधार कार्ड में शुरू के नंबर पर XXXX-XXXX-XXXX लिखा होता है. पूरा आधार नंबर न होने की स्थिति में इसका गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है.

मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका-
- मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें.
-यहां आपको Aadhaar Card Download ऑप्शन दिखेगा. इस पर क्लिक करें.
-यहां आप अपने आधार नंबर या एनरोलमेंट आईडी को दर्ज करें.
-इसके बाद यहां नीचे आपको Masked Aadhaar Card ऑप्शन दिखेगा. इस पर क्लिक करें.
-इसके बाद Request OTP पर क्लिक करें.
-आगे आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें.
-इसके बाद आप Aadhaar Download पर क्लिक कर दें.
-इसके बाद आपका मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा.
-इसे आप PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

LIC Policy: 100 साल तक लेना चाहते हैं एलआईसी पॉलिसी का लाभ तो इस बीमा में करें निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेंगे कई फायदे

Business Idea: कम समय में करना चाहते हैं बंपर कमाई तो करें इस मेडिसिनल प्लांट की खेती, होगी तगड़ी कमाई!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: DA मर्जर पर आया वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, क्या सैलरी स्ट्रक्चर में होगा बदलाव?
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: DA मर्जर पर आया वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, क्या सैलरी स्ट्रक्चर में होगा बदलाव?
Gold- Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज के नए रेट
Gold- Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज के नए रेट
LPG Rate Today: क्या घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए आज हुआ कुछ बड़ा ऐलान? जानें एलपीजी का अपडेटेड रेट
क्या घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए आज हुआ कुछ बड़ा ऐलान? जानें एलपीजी का अपडेटेड रेट
Petrol-Diesel Rate: दिल्ली से पटना तक आज क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट? क्या कीमतों में हुआ है कोई बदलाव?
दिल्ली से पटना तक आज क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट? क्या कीमतों में हुआ है कोई बदलाव?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget