एक्सप्लोरर

LIC Policy: 100 साल तक लेना चाहते हैं एलआईसी पॉलिसी का लाभ तो इस बीमा में करें निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेंगे कई फायदे

LIC Jeevan Umang Policy: इस पॉलिसी का लाभ प्राप्त करने के लिए आप हर दिन 43 रुपये के निवेश से शुरुआत कर सकते हैं. इसका मतलब है कि आप हर महीने करीब 1302 रुपये का निवेश करें.

LIC Jeevan Umang Policy: भारतीय जीवन बीमा पॉलिसी भारत की सबसे बड़ी और पुरानी जीवन बीमा पॉलिसी है. एलआईसी देश के हर वर्ग के लिए निवेश ऑप्शन लेकर आती रहती है. जो इन्वेस्टर्स जोखिम मुक्त निवेश करना पसंद करते हैं वह एलआईसी में बड़ी संख्या में निवेश करते हैं. आज हम आपको एलआईसी की ऐसी पॉलिसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसमें निवेश करने पर आपको 100 साल की उम्र तक बीमा कवर का लाभ मिलता है. यह पॉलिसी है एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी (LIC Jeevan Umang Policy). यह एक एंडोमेंट पॉलिसी है जो आपको मैच्योरिटी पर मोटी रकम का लाभ भी देती है.

जीवन उमंग पॉलिसी की खास बातें-
इस पॉलिसी को आप 90 दिन की उम्र से लेकर 55 साल की उम्र तक ले सकते हैं. यह आपको लाइफ इंश्योरेंस कवर तो देता ही है लेकिन, इसके साथ ही बीमा पॉलिसी का आवधि पूरी होने के बाद मैच्योरिटी पर आपको एक तय राशि समय-समय पर मिलने लगेगी. वहीं अगर 100 साल से पहले किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में जमा राशि को नॉमिनी को दे दिया जाएगा.इस पॉलिसी की अवधि आप 15 साल, 20 साल, 25 साल और 30 साल तक का चुनाव कर सकते हैं. इस पॉलिसी में निवेशक को कम से कम 2 लाख रुपये का मिनिमम सम एश्योर्ड मिलेगा.

हर दिन करें 43 रुपये के निवेश पर पाएं इतना रिटर्न
इस पॉलिसी का लाभ प्राप्त करने के लिए आप हर दिन 43 रुपये के निवेश से शुरुआत कर सकते हैं. इसका मतलब है कि आप हर महीने करीब 1302 रुपये का निवेश करें. वहीं एक साल में यह प्रीमियम करीब 15,298 रुपये बनेगा. अगर आप 30 साल का टेन्योर चुनते हैं तो ऐसी स्थिति में कुल जमा राशि होगी 4.58 लाख रुपये.

अगर आप यह पॉलिसी 40 साल की उम्र में खरीदते हैं तो 70 साल तक आपको इसका प्रीमियम देना होगा. इसके बाद 71 वें साल से 100 साल तक आपको हर साल  3333 रुपये प्रति महीना यानी करीब 40 हजार रुपये सालाना  मिलेगा. यह कुल लाभ करीब 27.60 लाख का होगा. अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु 100 साल से पहले हो गई तो ऐसी स्थिति में सारी राशि उसके नॉमिनी को दे दी जाएगी.

टर्म राइडर का भी मिलेगा लाभ
बता दें इस पॉलिसी में आपको राइडर बेनिफिट का भी लाभ मिलता है. अगर किसी सड़क दुर्घटना में किसी पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है या वह व्यक्ति विकलांग हो जाता है तो ऐसी स्थिति नॉमिनी या पॉलिसीधारक को लाभ मिलता है. इसके साथ ही इस पॉलिसी में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत छूट मिलती है. यह छूट 1.5 लाख रुपये तक की मिलती है.

ये भी पढ़ें-

Business Idea: कम समय में करना चाहते हैं बंपर कमाई तो करें इस मेडिसिनल प्लांट की खेती, होगी तगड़ी कमाई!

Bank Holidays in May 2022: आरबीआई ने मई महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी की, कुल इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget