एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Share: नई ऊंचाई पर मारुति सुजुकी, शेयर बाजार में बना दिया रिकॉर्ड, पहली बार भाव 10 हजार के पार

Maruti Suzuki Rally: मारुति सुजुकी लंबे समय से देश की सबसे बड़ी यात्री कार कंपनी है. अब उसने शेयर बाजार में भी नया रिकॉर्ड बना दिया है और उसके भाव नए उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं...

देश की सबसे बड़ी यात्री कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के नाम एक नया कीर्तिमान दर्ज हो गया है. मारुति सुजुकी के शेयरों ने आज गुरुवार के कारोबार में अपना नया रिकॉर्ड हाई बना दिया और इसके साथ-साथ भाव पहली बार 10 हजार रुपये के पार निकल गया.

अभी इतना हुआ एक शेयर का भाव

गुरुवार को दोपहर के 2 बजे मारुति सुजुकी का शेयर बीएसई पर 2.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 10,050 रुपये के आस-पास ट्रेड कर रहा था. दिन के कारोबार में एक समय मारुति सुजुकी का शेयर 10,062.15 रुपये तक के स्तर तक पहुंचा, मारुति सुजुकी के शेयर का 52-सप्ताह का नया उच्च स्तर है. यह इतिहास में पहली बार हुआ है, जब इस ऑटो कंपनी का शेयर 10 हजार रुपये के पार निकला है.

इस ऊंचाई पर पहुंचा एमकैप

कंपनी के शेयरों में आई इस रैली से उसके निवेशकों को भी फायदा हुआ. एक दिन में मारुति सुजुकी के निवेशकों की दौलत में 8000 करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ. वहीं कंपनी का मार्केट कैप अब 3.04 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. मारुति सुजुकी का बाजार पूंजीकरण भी आज पहली बार 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ है.

5 महीने में इतना चढ़ा भाव

मारुति सुजुकी के शेयरों ने पिछले कुछ महीने के दौरान जबरदस्त रैली दिखाई है. इसी साल मार्च में कंपनी के एक शेयर का भाव 8,200 रुपये के आस-पास तक गिर गया था. इस तरह देखें तो बीते 5 महीने के दौरान मारुति सुजुकी के शेयर ने बाजार में करीब 30 फीसदी की तेजी दिखाई है. दूसरे शब्दों में कहें तो वित्त वर्ष 2023-24 कंपनी के लिए काफी फायदे वाला साबित हो रहा है.

मारुति का शेयरहोल्डिंग पैटर्न

जून 2023 के हिसाब से मारुति सुजुकी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न को देखें तो सबसे ज्यादा 56.48 फीसदी हिस्सेदारी प्रमोटर्स के पास है. उसके बाद 21.87 फीसदी शेयरों के साथ विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का नंबर है. म्यूचुअल फंडों के पास कंपनी के 11.25 फीसदी शेयर हैं, जबकि 5.41 फीसदी शेयरहोल्डिंग अन्य घरेलू निवेशकों की है. मारुति सुजुकी के 4.99 फीसदी शेयर खुदरा निवेशकों के पास हैं.

पहली तिमाही का रिजल्ट शानदार

कंपनी को पहली तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर 2,485 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट प्रॉफिट हुआ है. साल भर पहले यानी जून 2022 तिमाही में मारुति सुजुकी का शुद्ध मुनाफा 1,012 करोड़ रुपये के पास रहा था. इस तरह देखें तो एक साल में कंपनी के मुनाफे में 145 फीसदी की शानदार तेजी आई है. कंपनी को ज्यादा बिक्री, बेहतर मार्जिन और लागत को कम करने के प्रयासों से मदद मिली है.

ये भी पढ़ें: जीरोधा के को-फाउंडर का बॉलीवुड कनेक्शन, मानुषी छिल्लर के बाद रिया चक्रवर्ती के साथ आया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price: घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता और कमर्शियल सिलेंडर महंगा क्यों मिलता है?
LPG Price: घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता और कमर्शियल सिलेंडर महंगा क्यों मिलता है?
एयरलाइंस को बड़ा झटका, ATF के दाम 5 रुपये प्रति लीटर बढ़े
एयरलाइंस को बड़ा झटका, ATF के दाम 5 रुपये प्रति लीटर बढ़े
सिलेंडर सस्ता, पेट्रोल-डीजल के भी घट गए दाम? जानें 1 अगस्त के ताजा रेट
सिलेंडर सस्ता, पेट्रोल-डीजल के भी घट गए दाम? जानें 1 अगस्त के ताजा रेट
कमर्शियल LPG हुई सस्ती, क्या घरेलू गैस सिलेंडर के भी घटे हैं दाम? जानें ताजा रेट
कमर्शियल LPG हुई सस्ती, क्या घरेलू गैस सिलेंडर के भी घटे हैं दाम? जानें ताजा रेट

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget