एक्सप्लोरर

बस चंद दिन और... मारुति सुजुकी की गाड़ियों की जल्द बढ़ने वाली है कीमत, इस वजह से कंपनी ने लिया बड़ा फैसला

Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी की गाड़िया अप्रैल 2025 से और महंगी होने वाली हैं. कंपनी ने वाहनों की कीमत 4 परसेंट तक बढ़ाने का फैसला लिया है. इससे पहले भी कीमत बढ़ा चुकी है कंपनी.

Maruti Suzuki Price Hike: कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी की गाड़ियां अप्रैल 2025 से महंगी हो जाएंगी. कंपनी ने अपने वाहनों की कीमत में 4 परसेंट तक की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और ऑपरेशनल खर्चों के चलते गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है. कंपनी ने यह भी कहा है कि अलग-अलग मॉडलों की कीमतें अलग-अलग बढ़ेंगी. 

कंपनी ने कहा कि लागत को कम से कम रखने के लिए हर तरह की चुनौतियां स्वीकार की गईं और अब बढ़े हुए खर्च का कुछ हिस्सा अनिवार्य रूप से उपभोक्ताओं पर भी डाला जाएगा. कंपनी ने यह कदम एक ऐसे समय में उठाया है, ऑटो सेक्टर कच्चे माल की अधिक लागत और बढ़े हुए लॉजिस्टिक्स खर्च के चलते पहले से ही दबाव में है. 

पहले भी कीमत बढ़ा चुकी है कंपनी

बता दें कि इससे पहले भी कंपनी ने इस साल जनवरी में 4 परसेंट तक की कीमतें बढ़ाई थीं. इसमें अलग-अलग मॉडल्स की कीमत में 1,500 रुपये से 32,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी. इससे पहले दिसंबर में भी कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया था. फरवरी में फिर से कीमतें बढ़ाई गईं और अब अप्रैल में कीमतें बढ़ाई जाएंगी. 

समय-समय पर गाड़ियों की बढ़ती हुई कीमतें इस बात का संकेत देती है कि ऑटोमोटिव इंडस्ट्री मुश्किल हालातों में से होकर गुजर रहा है. कंपनी ग्राहकों पर बढ़ी हुई कीमतों का प्रभाव कम से कम करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन लागत का कुछ बोझ बाजारों में भी स्थानांतरित किया जाएगा. 

इन कंपनियों ने भी बढ़ाए दाम

मारुति सुजुकी के अलावा टाटा मोटर्स, हुंडई, महिंद्रा, किया, स्कोडा, जीप, सिट्रोएन, मर्सिडीज-बेंज, MG मोटर, BMW और ऑडी ने भी इस साल गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है. इनमें से कई ऐसी कंपनियां हैं, जिन्होंने जनवरी 2025 में 2 परसेंट से 4 परसेंट के बीच दाम बढ़ाए हैं. 

 

ये भी पढ़ें:

अब गर्मियों में एसी-कूलर के बिल की टेंशन खत्म! सरकार की इस स्कीम में मिलेगी फ्री में बिजली, ऐसे करें अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget