एक्सप्लोरर

बाजार में उछालः सेंसेक्स 32000 के पार खुला, निफ्टी करीब 100 पॉइंट चढ़कर 9300 के ऊपर

शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ खुला है और खुलते ही सेंसेक्स ने 32,000 का अहम स्तर पार कर लिया है.

नई दिल्लीः ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले संकेत मिलने के बावजूद आज घरेलू शेयर बाजार के लिए भी शुरुआत तेजी के साथ हुई है. आज एशियाई बाजारों में कमजोर संकेतों के चलते बहुत ज्यादा ऊंचाई नहीं दिखी लेकिन कल के अमेरिकी बाजारों की मजबूती के दम पर स्टॉक मार्केट आज बढ़त के हरे निशान के साथ खुला है.

कैसे खुला बाजार आज सेंसेक्स 330 अंकों से ज्यादा की तेजी शुरुआत में ही दिखा रहा था और खुलते ही 32,000 के पार चला गया था. ट्रेडिंग खुलने के शुरुआती 5 मिनट में सेंसेक्स 319.08 अंक यानी 1.01 फीसदी की उछाल के साथ 32,062 पर कारोबार कर रहा था, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 9389 पर खुला था और शुरुआत में ही 81 अंक यानी 0.87 फीसदी ऊपर 9363.30 पर कारोबार कर रहा था.

निफ्टी का हाल आज शुरुआत में निफ्टी में 35 शेयरों में तेजी थी और 14 शेयरों में गिरावट के लाल निशान में कारोबार देखा जा रहा था. चढ़ने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक 10 फीसदी, एक्सिस बैक 4.81 फीसदी, टाटा मोटर्स 3.72 फीसदी और जी लिमिटेड के शेयर 3.67 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे थे. यूपीएल में 3.62 फीसदी का उछाल था. गिरने वाले शेयर निफ्टी के गिरने वाले शेयरों को देखें तो ओएनजीसी 1.46 फीसदी, वेदांता 1.34 फीसदी और विप्रो 1 फीसदी की गिरावट पर ट्रेड कर रहे थे. एनटीपीसी में 0.97 फीसदी और पावर ग्रिड में 0.81 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा था. प्री-ओपन ट्रेड में बाजार आज के प्री-ओपन ट्रेड में बाजार में अच्छे लेवल देखे जा रहे थे. सेंसेक्स 344 अंक की तेजी के साथ 32,087 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 102 अंक उछलकर 9384 पर बना हुआ था. आज के एशियाई बाजार आज एशियाई बाजार में कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा था, जापान का निक्केई 0.6 फीसदी नीचे दिख रहा था और शंघाई कम्पोजिट में 1.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी. इसके अलावा हैंगसेंग, कोस्पी और ताइवान इंडेक्स भी गिरावट के साथ कारोबार करते दिख रहे थे. कल अमेरिकी बाजारों में उछाल कल अमेरिकी बाजारों में शानदार तेजी देखने को मिली. डाओ जोंस में करीब 350 अंकों की अच्छी तेजी देखने को मिली. इसके अलावा नैस्डेक और एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 1-1 फीसदी की बढ़त पर जाकर बंद हुए. ये भी पढ़ें RBI ने टॉप 50 विलफुल डिफॉल्टर्स का 68,607 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया, मेहुल चोकसी का नाम भी शामिल-RTI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां ने जेवर बेचकर बेटे को दिए 16 लाख, आयकर ने भेज दिया Tax नोटिस
मां ने जेवर बेचकर बेटे को दिए 16 लाख, आयकर ने भेज दिया Tax नोटिस
ऑटो का मिनिमम किराया हुआ दोगुना, 13 साल बाद 25 से 50 रुपए हुआ
ऑटो का मिनिमम किराया हुआ दोगुना, 13 साल बाद 25 से 50 रुपए हुआ
कब-कब कितना बढ़ा DA, शुरुआत से समझें पूरा हिसाब, अब कितनी होगी बढ़ोतरी?
कब-कब कितना बढ़ा DA, शुरुआत से समझें पूरा हिसाब, अब कितनी होगी बढ़ोतरी?
इस फेस्टिव सीजन चेक करें अपना Financial Health Score, ये एप करेगा मदद
इस फेस्टिव सीजन चेक करें अपना Financial Health Score, ये एप करेगा मदद

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: 'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget