एक्सप्लोरर

राहत पैकेज के एलान से भी खुश नहीं बाजार, सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 150 पॉइंट फिसला

वित्त मंत्री के कल के एलानों के बावजूद बाजार का सेंटीमेंट आज सुधर नहीं पाया और बाजार भारी गिरावट के साथ खुला. सेंसेक्स में 550 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई.

नई दिल्लीः 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के तहत कल वित्त मंत्री ने करीब 6 लाख करोड़ रुपये के राहत उपायों का एलान किया था. ये एलान कल शेयर बाजार बंद होने के बाद शाम 4 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए थे. इन घोषणाओं का असर शेयर बाजार के आज के कारोबार में आना है लेकिन सुबह बाजार ज्यादा में इसका कोई पॉजिटिव असर देखने को नहीं मिला. बाजार गिरावट के साथ ही खुला है.

प्री-ओपन ट्रेड में बाजार आज प्री-ओपन ट्रेड में बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही थी और सेंसेक्स में 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट थी. सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर सेंसेक्स 542 अंकों की भारी-भरकम गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की कमजोरी के साथ कारोबार देखा जा रहा था.

कैसे खुला बाजार आज बाजार शुरुआती ट्रेड में ही कमजोरी में था और लाल निशान के साथ खुला. बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 558 अंकों की गिरावट यानी 1.74 फीसदी टूटकर 31,450 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी आज 9213 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 147 अंकों की गिरावट के साथ 9236 पर ट्रेड कर रहा था.

निफ्टी की क्या है स्थिति निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था और इसके सिर्फ 11 शेयरों में तेजी है. चढ़ने वाले शेयरों की बात करें तो बजाज फाइनेंस 1.76 फीसदी, आईटीसी 1.69 फीसदी और कोटक बैंक 1.52 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे थे. बजाज फिनसर्व और नेस्ले इंडस्ट्रीज में 0.63 फीसदी की तेजी बनी हुई थी. निफ्टी के गिरने वाले शेयर निफ्टी के गिरने वाले शेयरों को देखें तो इंफोसिस 4 फीसदी टूटा और टाटा मोटर्स 3.38 फीसदी नीचे था. एनटीपीसी में 3.33 फीसदी की गिरावट बनी हुई है. पावर ग्रिड में 3.18 फीसदी की कमजोरी है और विप्रो में 3.08 फीसदी की सुस्ती के साथ कारोबार हो रहा था. ये भी पढ़ें
MSME से लेकर इनकम टैक्स से जुड़े एलानों तक, जानें वित्त मंत्री के भाषण की बड़ी बातें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

July 2026 Corporate World: छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Corporate World: जुलाई 2026 में छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Loan News: लोन का बोझ बढ़ गया है? इन आसान तरीकों से चुकाएं जल्दी कर्ज, ये गलतियां करने से बचें
लोन का बोझ बढ़ गया है? इन आसान तरीकों से चुकाएं जल्दी कर्ज, ये गलतियां करने से बचें
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बढ़ेगा हवाई सफर, इंडिगो और अकासा ने शुरू की नई उड़ानें; देखें लिस्ट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बढ़ेगा हवाई सफर, इंडिगो और अकासा ने शुरू की नई उड़ानें; देखें लिस्ट
ईरान में जंग से भारत ने ली सीख, LPG रिजर्व पर बना डाला धांसू प्लान; अब होर्मुज बंद भी हो तो दिक्कत नहीं
ईरान में जंग से भारत ने ली सीख, LPG रिजर्व पर बना डाला धांसू प्लान; अब होर्मुज बंद भी हो तो दिक्कत नहीं

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; पंडितों को बुलाकर करवाई पूजा
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; करवाई पूजा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget