एक्सप्लोरर

बाजार में बहारः सेंसेक्स 30,582 की नई ऊंचाई पर, निफ्टी पहली बार 9500 के पार

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में आज दीवाली जैसा माहौल रहा क्योंकि सेंसेक्स और निफ्टी अब तक के रिकॉर्ड लेवल और नई ऊंचाई पर बंद हुए हैं. निफ्टी पहली बार 9500 के पार बंद हुआ है जबकि सेंसेक्स 30,582 की नई तेजी पर बंद हुआ. आज के कारोबार के दौरान निफ्टी पहली बार 9500 के ऊपर निकलकर बंद होने में कामयाब हुआ वहीं 9517 का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर भी दिखाया.

इन कारणों से दिखी बाजार में जबर्दस्त तेजी महंगाई और आईआईपी के अच्छे आर्थिक आंकड़ों से कल से भारतीय बाजार में तेजी देखी जा रही है. अमेरिकी और एशियाई बाजारों की तेजी से घरेलू बाजार को सहारा मिला है. विदेशी निवेशकों की खरीदारी लगातार बढ़ रही है. वहीं ज्यादा वेटेज वाले दिग्गज शेयरों जैसे ICICI BANK, HDFC, RELIANCE INDUSTRIES HDFC और BHARTI AIRTEL में अच्छे उछाल से बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है.

कैसी रही बाजार की चाल आज बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 260.48 अंक यानी 0.86 फीसदी की उछाल के साथ 30,582 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 66.85 अंक यानी 0.71 फीसदी की उछाल के साथ 9,512 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार में मीडिया, मेटल और फार्मा शेयरों को छोड़कर बाकी सेक्टोरियल इंडेक्स में बढ़त के हरे निशान में कारोबार बंद हुआ है. पीएसयू बैंक 2.38 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. इसके साथ ऑटो में 1.11 फीसदी, आईटी में 1.18 फीसदी और एफएमसीजी में 1.04 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है. रियलटी शेयरों में 0.94 फीसदी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में 0.81 फीसदी की जोरदार बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से 15 शेयरों में गिरावट रही और बाकी 35 शेयर उछाल पर बंद हुए. दिग्गज शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प 3.06 फीसदी, एसीसी 2.86 फीसदी, टीसीएस 2.54 फीसदी, बैंक ऑफ बड़ौदा 2.5 फीसदी, और भारती एयरटेल 2.43 फीसदी ऊपर बंद हुए. आईटीसी और एसबीआई 2.21 फीसदी और मारुति 2.12 फीसदी तक बढ़कर बंद हुए हैं.

हालांकि दिग्गज गिरने वाले शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक 1.65 फीसदी, इंडियाबुल्स हाउसिंग 1.10 फीसदी, ओएनजीसी 0.94 फीसदी और जी एंटरटेनमेंट 0.84 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा भी 0.84 फीसदी और हिंडाल्को 0.78 फीसदी तक गिरकर बंद हुए.

मिडकैप का हाल मिडकैप शेयरों में अदानी पावर, 3एम इंडिया, इंडियन होटल्स, यूनियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया सबसे ज्यादा 8.6-3.5 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए. हालांकि मिडकैप शेयरों में यूनाइटेड ब्रेवरेजेज, पीरामल एंटरप्राइजेज, पेज इंडस्ट्रीज, एमआरपीएल और कोलगेट 2.2-1.8 फीसदी तक लुढ़ककर बंद हुए हैं.

ये भी हैं आपको काम की खबरें खुशखबरीः पेट्रोल 2.16 रुपये, डीजल 2.10 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ ICICI बैंक, एचडीएफसी का होम लोन सस्ताः ब्याज दर 0.3% तक घटाईं डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे चढ़कर 21 महीने की ऊंचाई पर जा पहुंचा थोक और रिटेल महंगाई दोनों घटींः महंगाई के मोर्चे पर अच्छी खबर बाजार में शानदार उछालः सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर हुए बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget