एक्सप्लोरर

बाजार में बना रिकॉर्डः सेंसेक्स और निफ्टी फिर ऑलटाइम हाई पर पहुंचे

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में लगातार तेजी बनी हुई है और सेंसेक्स और निफ्टी दोनों आज फिर नई ऊंचाई पर बंद हुए हैं. कंपनियों की आय को लेकर निवेशकों में उत्साह से ऐसी तेजी बनी है. कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजे इस हफ्ते से आने लगेंगे. 2 दिनों में सेंसेक्स 386.45 अंक की बढ़त दिखा चुका है. आज रुपये में भी तेजी देखी गई है और इससे भी बाजार को भी ऊपर जाने में मदद मिली है.

पहली बार निफ्टी ने 9800 के स्तरों को पार किया लेकिन वो इन स्तरों पर टिक नहीं पाया निफ्टी ने 9830.05 का नया उच्चतम स्तर बनाया, तो सेंसेक्स ने 31885.11 के नए रिकॉर्ड ऊपरी स्तर तक जाकर दिखाया. सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में मजबूत होकर 31,789.50 अंक पर पहुंच गया और कारोबार के दौरान 31,885.11 अंक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया. बाद में मुनाफावसूली से इसमें गिरावट आयी और यह 31.45 अंक या 0.10 फीसदी की मजबूती के साथ 31,747.09 अंक के नये रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ. सेंसेक्स कल 31,715.64 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था.

एशियाई बाजार में तेजी की वजह से भी बाजार को सहारा मिला और तेजी से मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स के शेयरों में भी तेजी रही. ऑटो, आईटी, फार्मा, पीएसयू बैंक, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस में अच्छी खरीदारी रही. बैंक निफ्टी 0.1 फीसदी बढ़कर 23,700 के ऊपर पहुंचा और निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.8 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई.

बाजार ने बनाया था खुलते ही नया हाई कल महंगाई और आईआईपी (औद्योगिक उत्पादन) के आंकड़े कल आने हैं. ये आंकड़े उत्साहजनक रहने की उम्मीद है जिससे निवेशकों की बाजार में खरीदारी बढ़ी है. वहीं आज सुबह में बाजार के खुलते ही निफ्टी ने 9799.35 का नया उच्चतम स्तर बनाया है, तो सेंसेक्स ने 31802 के नए रिकॉर्ड ऊपरी स्तर तक दस्तक दी। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 31.45 अंक या 0.10 फीसदी मजबूत होकर 31,747.09 की नई ऊंचाई पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 15 अंक या 0.15 फीसदी चढ़कर 9786.05 के नये रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ. एक दिन पहले तकनीकी गड़बड़ी से एनएसई के प्लेटफार्म पर कारोबार करीब तीन घंटे प्रभावित हुआ था.

इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 9,800 के स्तर को पहली बार पार करता हुआ 9,830.05 अंक पर पहुंच गया लेकिन बाद में बिकवाली से इसमें गिरावट आयी और यह 15 अंक या 0.15 फीसदी मजबूत होकर 9,786.05 अंक पर बंद हुआ.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है और बाकी 23 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में बजाज ऑटो 2.47 फीसदी, बीपीसीएल और हिंडाल्को 2.30 फीसदी, इंफोसिस 2.25 फीसदी और टाटा मोटर्स 2.15 फीसदी की उछाल के साथ बंद होने में कामयाब रहे हैं. एनटीपीसी 2.12 फीसदी और टीसीएस 1.95 फीसदी ऊपर बंद हो पाए.

निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में भारती एयरटेल 2.77 फीसदी, बैंक ऑफ बड़ौदा 2.67 फीसदी, सिप्ला 1.77 फीसदी और विप्रो 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं. अरबिंदो फार्मा 1.47 फीसदी, कोल इंडिया 1.45 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है. डॉ रेड्डीज 1.33 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक 1.32 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद हो पाए हैं.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget