एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाईः सेंसेक्स 352 अंक उछलकर पहली बार 37000 के पार, निफ्टी भी 11,200 के पार बंद

दरअसल कंपनियों के पहली तिमाही के अच्छे नतीजों और अच्छे ग्लोबल संकेतों से आज घरेलू बाजार को सहारा मिला है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की अच्छी तेजी से भी बाजार में दमदार तेजी देखने को मिली है.

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज फिर रिकॉर्ड ऊंचाई देखने को मिली. सेंसेक्स ने आज तिहरा शतक लगाया और सेंसेक्स अब तक के सर्वाधिक ऊंचे स्तर पर यानी पहली बार 37,000 के पार बंद हुआ है. इसके अलावा निफ्टी में भी रिकॉर्ड ऊंचाई देखी गई है और ये 112 अंक चढ़कर 11200 के पार बंद होने में कामयाब रहा है. लगातार पांचवे दिन सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है. बाजार की तेजी में बताया जा रहा है कि निवेशकों ने आज के कारोबार के दौरान 1.24 लाख करोड़ रुपये की बंपर कमाई की है.

शेयर बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाईः सेंसेक्स 352 अंक उछलकर पहली बार 37000 के पार, निफ्टी भी 11,200 के पार बंद

क्यों आई बाजार में तेजी दरअसल कंपनियों के पहली तिमाही के अच्छे नतीजों और अच्छे ग्लोबल संकेतों से आज घरेलू बाजार को सहारा मिला है. इसके अलावा आज वायदा बाजार की एक्सपायरी भी थी जिसके चलते निवेशकों ने शॉर्टकवरिंग की और इसके बाद अच्छी खरीदारी के दम पर बाजार एतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की अच्छी तेजी से भी बाजार में दमदार तेजी देखने को मिली है.

शेयर बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाईः सेंसेक्स 352 अंक उछलकर पहली बार 37000 के पार, निफ्टी भी 11,200 के पार बंद

कैसा रहा बाजार आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 352.21 अंक यानी 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ 37,336.85 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 111.05 अंक यानी करीब 1 फीसदी की उछाल के साथ 11,278.35 पर जाकर बंद हुआ है.

शेयर बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाईः सेंसेक्स 352 अंक उछलकर पहली बार 37000 के पार, निफ्टी भी 11,200 के पार बंद

कैसे रहे सेक्टोरियल इंडेक्स पीएसयू बैंकों को छोड़कर आज सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. सबसे ज्यादा 2.37 फीसदी की तेजी एफएमसीजी शेयरों में देखी गई और मेटल शेयरों में भी करीब 2 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है. एनर्जी शेयरों में 1.42 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड बंद हुआ है. गिरने वाले सेक्टर में पीएसयू बैंकों में 0.07 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई है.

निफ्टी के शेयरों का हाल आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के 50 में से 15 शेयरों में ही कमजोरी के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है जबकि 35 शेयरों में तेजी के हरे निशान में कारोबार रहा. निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में आईटीसी 5 फीसदी और आईओसी 4.12 फीसदी की बढ़त पर बंद हुए. इसके अलावा टाटा मोटर्स 3.89 फीसदी और हिंडाल्को 3.61 फीसदी की उछाल के साथ बंद होने में कामयाब रहे.

निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज 2.36 फीसदी टूटकर बंद हुआ और बजाज फाइनेंस 1.57 फीसदी नीचे बंद हुआ है. अदानी पोर्ट्स 1.08 फीसदी और टीसीएस 1.07 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए हैं. इसके अलावा कोल इंडिया का शेयर 0.85 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटे दुकानदारों के लिए बड़ी राहत, 1 नवंबर से आसान होगा GST रजिस्ट्रेशन
छोटे दुकानदारों के लिए बड़ी राहत, 1 नवंबर से आसान होगा GST रजिस्ट्रेशन
देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
Gold Silver Price: आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
4 बड़े सरकारी बैंकों में सरकार घटाएगी हिस्सेदारी, आम जनता को मिलेंगे 25% शेयर
4 बड़े सरकारी बैंकों में सरकार घटाएगी हिस्सेदारी, आम जनता को मिलेंगे 25% शेयर

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget