एक्सप्लोरर

बाजार में शानदार उछालः सेंसेक्स 195 अंक ऊपर 31,882 पर बंद, निफ्टी 10,000 के पार

इस वीकेंड में उत्तर कोरिया ने एक और मिसाइल परीक्षण से परहेज किया जिससे इंवेस्टर्स में पॉजिटिव खरीदारी का रुझान दिखाया है. उत्तर कोरिया को लेकर तनाव कम होने और चक्रवात इरमा के कुछ हल्का पड़ने से शेयर बाजार में तेजी आयी.

नई दिल्लीः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार शानदार ऊंचाई के साथ बंद हुआ है. सेंसेक्स में करीब 200 अंकों का उछाल आया और एनएसई निफ्टी भी सात अगस्त के बाद पहली बार 10,000 के ऊपर पहुंचा. कारों पर जीएसटी सेस में उम्मीद से कम बढ़त होने और व्हीकल्स बिक्री बढ़ने से बाजार में तेजी का जोर रहा है.

क्यों आई बाजार में तेजी? कल जुलाई के आईआईपी आंकड़े और अगस्त के रिटेल महंगाई आंकड़े कल जारी होंगे. इसके पहले निवेशकों की खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली है. वहीं एशियाई बाजारों में मजबूती और यूरोपीय बाजारों में तेजी से मार्केट सेंटीमेंट बूस्ट हुआ. इस वीकेंड में उत्तर कोरिया ने एक और मिसाइल परीक्षण नहीं किया जिसकी आशंका थी. इससे इंवेस्टर्स में पॉजिटिव खरीदारी का रुझान दिखा. उत्तर कोरिया को लेकर तनाव कम होने और अमेरिका में इरमा चक्रवात के कुछ हल्का पड़ने से शेयरों की खरीदारी में तेजी लौटी और बाजार चढ़े.

दिनभर में ऐसी रही स्टॉक मार्केट की हलचल सेंसेक्स बढ़त के साथ 31798.31 अंक पर खुला और एक समय में 31952.87 की ऊंचाई तक जा पहुंचा. हालांकि, बाद में कुछ मुनाफावसूली से सेंसेक्स नीचे आया और दिन के न्यूनतम स्तर पर 31,797.89 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का पचास शेयरों पर आधारित निफ्टी भी एक समय 10,000 से ऊपर 10,028.65 अंक तक चला गया था. कारोबार के दौरान एनएसई निफ्टी 9,968.80 अंक तक नीचे चला गया था.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 194.64 अंक यानी 0.61 फीसदी की उछाल के साथ 31,882.16 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 71.25 अंक यानी 0.72 फीसदी की उछाल के साथ 10,006 पर जाकर बंद हुआ है. सात अगस्त के बाद निफ्टी का यह उच्च स्तर है.

ऑटो सेक्टर से आई खबरों का दिखा स्टॉक मार्केट पर असर जीएसटी काउंसिल ने शनिवार को छोटी और बिजली से चलने वाली कारों को किसी प्रकार के सेस के इजाफे से छूट दी है. हालांकि, मीडियम और लग्जरी कारों के साथ एसयूवी पर दो से सात फीसदी अतिरिक्त सेस लगेगा. इस बीच, घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री अगस्त माह में 13.76 फीसदी बढ़ने से ऑटो सेक्टर में आज अच्छी तेजी दर्ज की गई. जीएसटी लागू होने के बाद दाम में कटौती का फायदा उठाने और सेस में बढ़त होने से पहले ही लोगों ने वाहन खरीदे जिसक फायदा जुलाई ऑटो बिक्री में दिखा है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज फार्मा और पीएसयू बैंकों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. फार्मा में 0.4 फीसदी की गिरावट रही और पीएसयू बैंकों में मामूली सुस्ती रही. आज सबसे ज्यादा तेजी इंफ्रा शेयरों में रही और ये 1.83 फीसदी का उछाल रहा. निजी बैंकों में 1.31 फीसदी की बढ़त रही जिसके दम पर बैंक निफ्टी 1.24 फीसदी ऊपर बंद हुआ है. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में 0.75 फीसदी ऊपर कारोबार बंद हुआ है. रियलटी में 0.67 फीसदी, फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.64 फीसदी, मेटल शेयरों में 0.6 फीसदी, एफएमसीजी में 0.56 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 शेयरों में 17 शेयरों में गिरावट के साथ और 32 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. वेदांता का शेयर सपाट बंद हुआ है. निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक 5.55 फीसदी, टाटा पावर 5 फीसदी, गेल 3.80 फीसदी, एलएंडटी 3.72 फीसदी और यस बैंक 3.19 फीसदी और पावर ग्रिड 2.88 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं.

गिरने वाले शेयरों में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 1.01 फीसदी, एमएंडएम करीब 1 फीसदी, टीसीएस 0.63 फीसदी, सन फार्मा 0.6 फीसदी, इंफोसिस 0.5 फीसदी और एसबीआई 0.44 फीसदी नीचे बंद हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget