एक्सप्लोरर

बाजार की बहार में पैसे कर लें तैयार, फर्स्टक्राई और यूनिकॉमर्स IPO पर लगी सेबी की मुहर

New IPO Approval: घरेलू बाजार में अभी रिकॉर्ड रैली देखी जा रही है. लगातार नए उच्च स्तर के बनते रिकॉर्ड के बीच दनादन नए-नए आईपीओ भी लॉन्च हो रहे हैं...

बाजार नियामक सेबी ने दो बहुप्रतीक्षित आईपीओ के बाजार में जल्द लॉन्च होने का रास्ता साफ कर दिया है. ताजे मामलों में सेबी ने बच्चों से जुड़े उत्पादों की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी फर्स्टक्राई और ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी यूनिकॉमर्स के आईपीओ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

फर्स्टक्राई ने दोबारा फाइल किया था ड्राफ्ट

फर्स्टक्राई चाइल्ड केयर कैटेगरी में बड़ा रिटेल ब्रांड है. कंपनी ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर के जरिए देश भर के कई प्रमुख शहरों में बच्चों के कपड़ों समेत उनसे जुड़े विभिन्न उत्पादों की बिक्री करती है. बाजार में इन्वेस्टर लंबे समय से इसके प्रस्तावित आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं. कंपनी ने 30 अप्रैल को अपने आईपीओ के लिए नए सिरे से ड्राफ्ट फाइल किया था.

इतने बड़े होंगे दोनों आईपीओ के साइज

पुणे स्थित कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस फर्स्टक्राई ब्रांड नाम से रिटेल बिजनेस करती है. कंपनी आईपीओ से लगभग 1,815 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. कंपनी के आईपीओ में शेयरों के फ्रेश इश्यू और पुराने निवेशकों की हिस्सेदारी घटाने के लिए ऑफर फोर सेल दोनों शामिल होंगे. वहीं यूनिकॉमर्स की तैयारी आईपीओ से 480 से 490 करोड़ रुपये जुटाने की है. इस आईपीओ में सिर्फ ऑफर फोर सेल रहने की उम्मीद है. इस तरह देखें तो सेबी ने जिन दो आईपीओ को मंजूरी दी है, उनका साइज मिलाकर 2,300 करोड़ रुपये के आस-पास रहने वाला है.

यूनिकॉमर्स में कई दिग्गज इन्वेस्टर

फर्स्टक्राई के निवेशकों में प्रेमजित इन्वेस्ट का नाम आता है, तो यूनिकॉमर्स के निवेशकों में जापान के दिग्गज इन्वेस्टर सॉफ्टबैंक का नाम शामिल है. यूनिकॉमर्स में सॉफ्टबैंक के पास लगभग 30 फीसदी हिस्सेदारी है. आईपीओ के ड्राफ्ट के अनुसार, यूनिकॉमर्स के प्रमोटर्स में स्नैपडील के को-फाउंडर कुनाल बहल और रोहित बंसल के भी नाम शामिल हैं.

सबसे बड़ा आईपीओ भी कतार में

घरेलू शेयर बाजार इन दिनों रिकॉर्ड रैली के दौर से गुजर रहा है. इसका फायदा उठाने के लिए कंपनियां आईपीओ लेकर आ रही हैं और बाजार में उतर रही हैं. इसी सप्ताह बाजार में 3 आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं, जबकि बीते दिनों आईपीओ लाने वाली 11 कंपनियों के शेयर लिस्ट हो रहे हैं. आन वाले महीनों में आईपीओ लाने वाली कंपनियों की कतार में दक्षिण कोरियाई वाहन कंपनी हुंडई का भी नाम शामिल है. वाहन कंपनी अपनी लोकल यूनिट हुंडई इंडिया का आईपीओ लाने की तैयारी में है, जो भारतीय बाजार के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: साल भर से ज्यादा बीता समय, अभी भी लोगों के पास पड़े हैं 7,500 करोड़ से ज्यादा के 2000 रुपये वाले नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget