एक्सप्लोरर

Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल, ग्लोबल संकेतों से लेकर आर्थिक आंकड़ों पर नजर

Stock Market Outlook This Week: कल से शुरू होने वाले कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार की चाल कैसी रहने वाली है, इसका एक आउटलुक आपको यहां मिल सकता है.

Stock Market Outlook This Week: घरेलू शेयर बाजारों के लिए बीता हफ्ता मिलाजुला साबित हुआ और सेंसेक्स की टॉप 10 में से 5 कंपनियों का मार्केट कैप 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ा है. टॉप 10 की बाकी 5 कंपनियों को नुकसान हुआ है. हालांकि सोमवार से शुरू होने वाला कारोबारी हफ्ता कैसे रंग दिखाने वाला है, इसको लेकर जानकारों ने अपनी राय दी है. ध्यान देने वाली बात ये है कि इस हफ्ते का कारोबारी हफ्ता छोटा रहने वाला है क्योंकि होली के त्योहार के चलते आगामी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार बंद रहेंगे. इस दिन डेरिवेटिव्स और करेंसी मार्केट के साथ कमोडिटी बाजार में भी ट्रेडिंग बंद रहेगी.

कैसी रहेगी शेयर बाजार की दशा और दिशा

शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह वैश्विक रुझान और विदेशी कोषों के रुख से तय होगी. होली का अवकाश होने से सप्ताह के कारोबारी दिवस कम हो गए हैं. विश्लेषकों ने यह राय जताई है.

होली का अवकाश 7 मार्च को है- 8 मार्च को करने की है मांग

बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने होली के अवसर पर सात मार्च (मंगलवार) को अवकाश घोषित किया है. हालांकि स्टॉक ब्रोकरों के संगठन एएनएमआई ने सरकार, शेयर बाजारों और सेबी से होली का अवकाश सात मार्च के बजाए आठ मार्च को देने का अनुरोध किया है.

स्वस्तिका इनवेस्टमार्ट लिमिटेड में सीनियर टेक्नीकल एनालिस्ट प्रवेश गौर ने कहा, "बढ़की महंगाई को काबू में करने के लिए अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी करने की आशंका के बीच भारतीय बाजारों में अस्थिरता बनी रहेगी. विदेशी संस्थागत निवेशक जो छोटे स्तर पर शुद्ध लिवाल बने हुए हैं उन पर भी नजर रहेगी."

उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर अमेरिका के व्यापक आर्थिक आंकड़े दस मार्च को जारी होने हैं, बैंक ऑफ जापान भी ब्याज दरों पर निर्णय लेने वाला है. वहीं घरेलू स्तर पर भारत के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों को भी दस मार्च को जारी किया जाएगा. बाजार के निवेशकों की अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव पर और ब्रेंट कच्चे तेल पर भी नजर होगी.

क्या कहते हैं बाजार के जानकार

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड में तकनीकी शोध के उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा, "होली का त्योहार होने से इस सप्ताह में कारोबारी दिवस कम हो गए है. हमारा अनुमान है कि मिलेजुले संकेतों के बीच अस्थिरता अधिक रहेगी. प्रतिभागियों को औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों का इंतजार है जो दस मार्च को जारी होंगे. इसके अलावा वैश्विक सूचकांकों विशेषकर अमेरिकी बाजारों के प्रदर्शन पर भी उनकी नजर होगी."

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 345.04 अंक या 0.58 फीसदी चढ़ा था. भारी अस्थिरता के बावजूद शुक्रवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे. तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुक्रवार 899.62 अंक या 1.53 फीसदी की तेजी के साथ 59,808.97 पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें

LPG Price: चार सालों में इतनी बढ़ गई घरेलू गैस सिलेंडर की महंगाई, जानकर हैरान होंगे क्योंकि आंकड़ा बड़ा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'
ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget