एक्सप्लोरर

Market Crash: शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा टूटकर 58,000 के नीचे फिसला

Market Crash: घरेलू शेयर बाजार आज औंधे मुंह नीचे जा गिरे हैं और सेंसेक्स के साथ निफ्टी भी पूरे 2 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स में 1200 अंकों से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है.

Market Crash: घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) में मानों भूचाल आ गया है. आज स्टॉक मार्केट में 1200 अंकों से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है और सेंसेक्स (Sensex) 58,000 के नीचे जा गिरा है. रियलटी (Realty), मेटल (Metal) और आईटी इंडेक्स (IT Index) की भारी गिरावट ने बाजार को नीचे खींचने का काम किया है. बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयरों में लाल निशान छाया हुआ है. 

बाजार में भारी गिरावट से घबराहट
शेयर बाजार में आज भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स के 30 में से 30 शेयरों में तेज गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. वहीं Nifty के 50 में से 49 शेयरों में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. बाजार में चौतरफा गिरावट से भारी घबराहट है और निवेशकों में डर देखा जा रहा है. 

1200 अंक तक टूटा सेंसेक्स 
दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर सेंसेक्स पूरे 1224.87 अंक यानी 2.07 फीसदी की गिरावट के साथ 57,812.31 पर आ गिरा है. Nifty 389.45 अंक यानी 2.21 फीसदी की गिरावट के बाद 17227 पर कारोबार कर रहा है. 

बाजार की क्या है हालत
शेयर बाजार की हालत आज बेहद खस्ता है और सेंसेक्स 1000 अंक से भी ज्यादा टूटकर 1200 अंक तक गिर गया है. दोपहर सवा बारह बजे सेंसेक्स 1075.6 अंक की गिरावट के साथ 1.82 फीसदी टूटकर 57,961.58 पर कारोबार कर रहा था. Nifty में 329.70 अंक यानी 1.87 फीसदी की गिरावट के बाद 17,287.45 के लेवल पर कारोबार हो रहा है यानी ये 17300 के अहम स्तर से भी नीचे फिसल गया है. 

Market Crash: शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा टूटकर 58,000 के नीचे फिसला

सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में लाल निशान
रियलटी इंडेक्स 5.55 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और मीडिया शेयर 4.5 फीसदी टूटे हैं. मेटल इंडेक्स में 4.19 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है. सारे सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के लाल निशान में ही बने हुए हैं. 

Nifty के शेयरों का हाल
बैंक निफ्टी की बात करें तो इसके 12 में 11 शेयर गिरावट के लाल निशान में बने हुए हैं. निफ्टी मिडकैप 50 में 306 अंक यानी 3.64 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 8130 पर आ गिरा है. जेएसडब्ल्यू स्टील 5.5 फीसदी टूटा है और बजाज फाइनेंस 4.95 फीसदी फिसला है. टाटा स्टील 4.80 अंक गिरा है. हिंडाल्को में 4.68 फीसदी और टेक महिंद्रा में 4.44 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है. 

ये भी पढ़ें

Budget 2022: इलेक्ट्रोनिक होम अप्लायंसेज इंडस्ट्री की ये मांग पूरी हुई तो सस्ते होंगे AC और टेलीविजन !

Economic Survey: इस बार आर्थिक सर्वे एक खंड में आने की उम्मीद, GDP के 9 फीसदी का अनुमान देने की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?
रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?
पुराने कपड़े कैसे बेच सकते हैं, क्या ऑनलाइन होती है बिक्री?
पुराने कपड़े कैसे बेच सकते हैं, क्या ऑनलाइन होती है बिक्री?
देश में 9.1% बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, नई रिपोर्ट से मिली खुशखबरी
देश में 9.1% बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, नई रिपोर्ट से मिली खुशखबरी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget