एक्सप्लोरर

Economic Survey: इस बार आर्थिक सर्वे एक खंड में आने की उम्मीद, GDP के 9 फीसदी का अनुमान देने की संभावना

Economic Survey: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और इसी दिन आर्थिक सर्वे 2021-22 सदन के पटल पर रखा जाएगा. माना जा रहा है कि इसमें अगले वित्त वर्ष के लिए 9 फीसदी की GDP का अनुमान मिल सकता है.

Economic Survey: वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) वित्त वर्ष 2021-22 की आर्थिक समीक्षा (Economic Survey) को एक खंड में जारी कर सकता है और इसमें अगले वित्त वर्ष के लिए लगभग नौ फीसदी की वृद्धि दर GDP का अनुमान जताया जा सकता है. आर्थिक सर्वे 31 जनवरी को पेश होगा जिस दिन संसद में बजट सत्र की शुरुआत होगी. देश का बजट (Budget) 1 फरवरी को संसद में प्रस्तुत होगा. 

इस बार आर्थिक सर्वे तैयार कर रहे हैं प्रधान आर्थिक सलाहकार और अन्य अधिकारी
आम बजट से पहले वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किए जाने वाली समीक्षा को मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Advisor) की अनुपस्थिति में प्रधान आर्थिक सलाहकार और अन्य अधिकारी तैयार कर रहे हैं. परंपरागत रूप से इस दस्तावेज को CEA की अगुवाई में तैयार किया जाता है.

सरकार ने शुरू कर रखी है CEA को नियुक्त करने की तैयारी
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में रघुराम राजन की नियुक्ति के बाद उस समय सीईए का पद खाली था. बाद में अरविंद सुब्रमण्यम अक्टूबर, 2014 में सीईए नियुक्त हुए. के वी सुब्रमण्यम ने पिछले साल छह दिसंबर को सीईए के रूप में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया. सरकार ने सीईए को नियुक्त करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है.

जुलाई 2014 में भी अलग रही थी स्थिति
जुलाई 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार की पहली आर्थिक समीक्षा को वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार इला पटनायक ने तैयार किया था और इसे तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में पेश किया था. 

GDP के 9.2 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान- NSO
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के अनुमानों के मुताबिक, अर्थव्यवस्था के चालू वित्त वर्ष के दौरान 9.2 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है. रिजर्व बैंक ने 9.5 फीसदी वृद्धि दर का अनुमान जताया है. आर्थिक विशेषज्ञों ने बेस इफेक्ट का हवाला देते हुए कहा कि अगले वित्त वर्ष के लिए इकनॉमिक सर्वे में लगभग नौ फीसदी की वृद्धि दर (GDP) का अनुमान जताया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

Market Watch: बीते हफ्ते शेयर बाजार ने झेला नुकसान, सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप 2.53 लाख करोड़ रुपये घटा

काम की बात: एक ID से हर तरह की सरकारी सुविधा का मिल सकेगा लाभ, अगस्त से शुरू होगी ‘Single sign on service’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में भी चलेगा भारत का UPI, QR Code से मजबूत होंगे रिश्ते, फिनटेक सेक्टर में बड़ा समझौता
इंडोनेशिया में भी चलेगा भारत का UPI, QR Code से मजबूत होंगे रिश्ते, फिनटेक सेक्टर में बड़ा समझौता
क्या E10 का आएगा दौर? इन वजहों से सरकार को इथेनॉल ब्लेंडिंग में पीछे खींचने होंगे कदम, सुलगे गई सवाल
क्या E10 का आएगा दौर? इन वजहों से सरकार को इथेनॉल ब्लेंडिंग में पीछे खींचने होंगे कदम, सुलगे गई सवाल
Bank Holiday: गुरुवार, 9 जुलाई को क्यों बंद रहेंगे बैंक, क्या है छुट्टी का कारण? घर से निकलने से पहले जान लें अपडेट
Bank Holiday: गुरुवार, 9 जुलाई को क्यों बंद रहेंगे बैंक, क्या है छुट्टी का कारण? घर से निकलने से पहले जान लें अपडेट
Mobile Recharge: कमर कस लें, अगले 3-4 महीनों में महंगे हो जाएंगे मोबाइल रिचार्ज, कितनी कटेगी जेब?
कमर कस लें, अगले 3-4 महीनों में महंगे हो जाएंगे मोबाइल रिचार्ज, कितनी कटेगी जेब?

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget