एक्सप्लोरर

रिकवरी के बावजूद लाल निशान में बाजार, सेंसेक्स 190 अंक टूटकर 31,371 पर बंद, रिलायंस 6% टूटा

आज कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में रिकवरी तो आई लेकिन इसके बावजूद शेयर बाजार गिरावट के लाल निशान से बाहर नहीं निकल पाया.

नई दिल्लीः आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और सेंसेक्स में 400 अंक की गिरावट के साथ तो निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार खुला था. दिनभर बाजार गिरावट के लाल निशान में ही कारोबार करता देखा गया. निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी आने के बावजूद आज स्टॉक मार्केट गिरावट के दायरे से बाहर नहीं निकल पाया.

कैसे बंद हुआ बाजार बाजार की गिरावट में आज सेंसेक्स 190.10 अंक यानी 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 31,371 पर जाकर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 42.65 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 9196.55 पर जाकर बंद हुआ है.

बैंक निफ्टी में रही गिरावट बैंक निफ्टी आज दिनभर कमजोरी के साथ ही कारोबार करता रहा लेकिन निचले स्तरों से इसमें भी अच्छी रिकवरी देखी गई. जहां कारोबार शुरु होते समय बैंक निफ्टी 418 अंकों की गिरावट के साथ 2.2 फीसदी नीचे था वहीं ट्रेडिंग खत्म होते समय 87.65 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 18,8862 पर बंद हुआ.

निफ्टी का हाल निफ्टी का हाल देखें तो इसके 50 में से 32 शेयरों में तेजी और 18 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ. चढ़ने वाले शेयरों में वेदांता 12.44 फीसदी, एनटीपीसी 5.94 फीसदी, आईटीसी 4.45 फीसदी और भारती एयरटेल 4.42 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए. वहीं पावरग्रिड 3.53 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ.

निफ्टी के गिरने वाले शेयर रिलायंस का शेयर आज करीब 6 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ और गेल 3.69 फीसदी टूटा. एशियन पेंट्स 3 फीसदी और सिप्ला 2.65 फीसदी नीचे बंद हुआ. कोटक बैंक में 2.57 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है.

आज के कारोबार की मुख्य बातें बैंक निफ्टी लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है. 88 अंक टूटकर 18863 के स्तर पर बंद हुआ. मिडकैप शेयरों में गिरावट रही और इंडेक्स 92 अंक नीचे 12,771 पर बंद हुआ. इंडेक्स में 0.72 फीसदी की गिरावट रही. आईटी, एफएमसीजी मेटल शेयरों में खरीदारी रही. बैंकिंग, फार्मा और एनर्जी शेयरों में गिरावट के साथ ट्रेड क्लोज हुआ. ऑयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स शेयरों में बिकवाली के साथ कारोबार बंद हुआ.

ये भी पढ़ें

Lockdown के दौरान भी क्रेडिट कार्ड से न निकालें पैसा, हो सकता है ये नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अल नीनो भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर लगाएगा ब्रेक? IMF ने कह दी बड़ी बात
क्या अल नीनो भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर लगाएगा ब्रेक? IMF ने कह दी बड़ी बात
Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget