एक्सप्लोरर

Lockdown के दौरान भी क्रेडिट कार्ड से न निकालें पैसा, हो सकता है ये नुकसान

क्रेडिट कार्ड के जरिये कभी एटीएम से कैश नहीं निकालना चाहिए, ये न सिर्फ खर्चीला है बल्कि आपके चारों तरफ से चोट पहुंचाता है.

नई दिल्लीः देश में जारी लॉकडाउन के बीच लोगों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में अगर खाते में कम राशि बची हो तो लोग क्रेडिट कार्ड से पैसा निकालने की सुविधा का इस्तेमाल करना चाहते हैं क्योंकि इसमें डॉक्यूमेंट की जरूरत होती नहीं है. बस कार्ड को एटीएम कार्ड की तरह इस्तेमाल करना होता है. हालांकि ज्यादातर लोग इस बात को नहीं जानते कि क्रेडिट कार्ड के जरिए एटीएम से पैसा निकालने का नतीजा भारी कॉस्ट के रूप में सामने आता है.

क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने का नुकसान क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने के लिए आपको एटीएम की जरूरत होती है लेकिन क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने की सलाह हम बिलकुल नहीं देंगे. इससे पैसा निकालने पर आपको तिहरा नुकसान के लिए तैयार रहना चाहिए. क्योंकि ये आपको कैश तो दिला देता है लेकिन आगे की राह मुश्किल बना देता है. क्रेडिट कार्ज से पैसा निकालने पर एडवांस फीस लगती है, साथ ही फाइनेंस चार्ज लगता है और ब्याज भी तगड़ा लगता है जो कि आपके लिए काफा खर्चीला सौदा साबित हो सकता है.

एडवांस फीसः क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने पर आपको एडवांस फीस देनी होगी जो कि 2.5 फीसदी से लेकर 3 फीसदी तक की हो सकती है. ये कितनी होगी ये इस बात पर निर्भर करती है कि आपने कितना कैश निकाला है. ये एडवांस फीस आपके बिल के साथ लगकर आती है.

फाइनेंस चार्जः आपने जितना कैश क्रेडिट कार्ड से निकाला है उस राशि पर इसका पेमेंट किया जाता है. इसकी दर भी 2.5 फीसदी से लेकर 3 फीसदी तक हो सकती है और ये चार्ज तब तक चलता रहता है जब तक कि आप उसका पेमेंट नहीं कर देते हैं.

ब्याजः क्रेडिट कार्ड के जरिए एटीएम से कैश निकालने पर आपको अधिकतम 4 फीसदी तक का मासिक ब्याज देना पड़ सकता है. इस हिसाब से सालान ब्याज 48 फीसदी बैठता है और ये अलग-अलग बैंक के हिसाब से अलग अलग भी हो सकता है. आपने जिस दिन ट्रांजेक्शन किया है उसकी तारीख से लेकर इसके पेमेंट तक की अवधि पर ये ब्याज लगता है. ज्यादा खर्चीला होने के साथ ही एक नुकसान और है कि कोई रिवार्ड प्वाइंट भी आपको इस पर नहीं मिलते.

क्रेडिट स्कोर पर भी पड़ता है बुरा असर क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने पर आपके क्रेडिट स्कोर पर निगेटिव असर आता है, क्योंकि यह दिखाता है कि कार्डधारक वित्तीय स्थिति खराब है और इससे उसके सिबिल स्कोर पर भी नकारात्मक असर पड़ता है.

इन सब बिंदुओं के जरिए आप समझ ही गए होंगे कि क्रेडिट कार्ड के जरिये क्यों एटीएम से कैश नहीं निकालना चाहिए, ये न सिर्फ खर्चीला है बल्कि आपके चारों तरफ से चोट पहुंचाता है.

ये भी पढ़ें

मारुति सुजुकी का मानेसर प्लांट आज से खुला-कारों का प्रोडक्शन शुरू, लॉकडाउन के चलते बंद था संयंत्र
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Artificial Sun: चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत
चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत
Bank of Baroda: डाटा लीक से परेशान ना हों Bank Of Baroda के ग्राहक, बस रखें इन बातों का ध्यान
डाटा लीक से परेशान ना हों Bank Of Baroda के ग्राहक, बस रखें इन बातों का ध्यान
Business Idea: एक मशीन, कुछ रद्दी और 50000 रुपये से घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस
एक मशीन, कुछ रद्दी और 50000 रुपये से घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस
देश में खूब बन रहे अरबपति, बीते 5 साल में चार गुना बढ़ी अमीरों की संख्या
देश में खूब बन रहे अरबपति, बीते 5 साल में चार गुना बढ़ी अमीरों की संख्या

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget