एक्सप्लोरर

शानदार उछाल के बाद सेंसेक्स 29 हजार के पार, निफ्टी 8960 के ऊपर बंद

नई दिल्लीः हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार की चाल बेहद शानदार रही है और आज सेंसेक्स-निफ्टी शानदार उछाल के साथ बंद हुए हैं. सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है और निफ्टी भी 8950 के अहम स्तर के ऊपर जाकर बंद होने में कामयाब रहा है. आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी रही जिसके तहत बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी बढ़कर और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है. बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी बढ़कर बंद होने में कामयाब रहा है.

0603201702_HC_Stock_Market_Intraday-600

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 215.74 अंक यानी 0.75 फीसदी की उछाल के साथ 29,048 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 65.90 अंक यानी 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 8,963 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज बाजार की तेजी के दौरान आईटी और फार्मा शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में बढ़त के हरे निशान के साथ बंद मिला है. सबसे ज्यादा बढ़त एनर्जी शेयरों में देखी गई और ये 2 फीसदी से भी ज्यादा चढ़कर बंद हुए हैं. 1.52 फीसदी की तेजी पीएसयू बैंकों में और 1.23 फीसदी की उछाल ऑटो शेयरों में दर्ज की गई है. वहीं इंफ्रा शेयरों में 1.27 फीसदी की अच्छी तेजी के साथ बंद मिला है. रियल्टी शेयरों में 0.88 फीसदी और निजी बैंकों में 0.76 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार बंद हुआ है. ऑयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में खरीदारी आई है. आज के कारोबार में आईटी शेयर 0.25 फीसदी नीचे बंद हुए हैं.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज तेजी के दौर में निफ्टी के 50 में से 14 शेयरों में ही केवल गिरावट रही जबकि 36 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ बंद मिला है. आज के कारोबार में रिलायंस सबसे ज्यादा 3.93 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ और अदानी पोर्ट्स 2.58 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ है. टाटा मोटर्स 2.24 फीसदी और एसबीआई 1.94 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुए हैं. वहीं बीएचईएल और बजाज ऑटो 1.87 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए हैं.

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में ग्रासिम 1.62 फीसदी और अरबिंदो फार्मा 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं. आइडिया 0.95 फीसदी और टेक महिंद्रा 0.73 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए हैं. टीसीएस 0.67 फीसदी और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज 0.63 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए हैं. टाटा स्टील 0.60 फीसदी और विप्रो 0.58 फीसदी नीचे जाकर बंद हुए हैं.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ UPI और कार्ड पेमेंट से मिलेगी 1000 से ज्यादा की शराब, नया नियम लागू
सिर्फ UPI और कार्ड पेमेंट से मिलेगी 1000 से ज्यादा की शराब, नया नियम लागू
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget