एक्सप्लोरर

सेंसेक्स 200 अंक ऊपर 35,160 पर, निफ्टी 10,740 के करीब बंद

पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी के बल पर आज बाजार ऊपरी स्तरों पर बने रहने में कामयाब रहा.

नई दिल्लीः हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार की चाल में शानदार उछाल देखा गया है. सेंसेक्स में करीब 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ है. पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी के बल पर आज बाजार ऊपरी स्तरों पर बने रहने में कामयाब रहा. वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तेजी ने भी बाजार को ऊपर खींचने का काम किया. अमेरिका के अच्छे जीडीपी आंकड़ों ने ग्लोबल बाजारो में जोश भरने का काम किया और इसी का फायदा घरेलू बाजारों को भी मिला. कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 190.66 अंक यानी 0.55 फीसदी की उछाल के साथ 35,160 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 47.05 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 10,739 पर जाकर बंद हुआ है. शुक्रवार को आए नतीजों के बाद आज रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. सेक्टोरियल इंडेक्स आज निफ्टी के इंडेक्स में एनर्जी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स बढ़त के हरे निशान के साथ बंद हुए हैं. पीएसयू बैंकों में 1.73 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है और आईटी शेयरों में 1.39 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार बंद हुआ है. एफएमसीजी में 1.19 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है. निफ्टी के शेयरों का हाल आज के कारोबार के दौरान 16 शेयरों में गिरावट के साथ और 33 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. एक ओएनजीसी का शेयर सपाट कारोबार के साथ हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में यस बैंक का शेयर 3.45 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ है और टीसीएस में 2.23 फीसदी की तेजी देखी गई है. कोटक बैंक 2.01 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है और एचयूएल 1.90 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ है. एलएंडटी में 1.88 फीसदी ऊपर कारोबार बंद हुआ है. निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक 3.84 फीसदी नीचे बंद हुआ, रिलायंस 3.29 फीसदी और यूपीएल 2.96 फीसदी टूटकर बंद हुआ है. गेल के शेयर में 1.6 फीसदी की सुस्ती के साथ कारोबार बंद हुआ और भारती इंफ्राटेल में 1.33 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ट्रस्ट के अंदरूनी विवाद की गूंज अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक, जानें पूरा मामला
टाटा ट्रस्ट के अंदरूनी विवाद की गूंज अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक, जानें पूरा मामला
IMF ने की भारत की तारीफ, कहा- संकट से निपटने के लिए तरह तैयार थी अर्थव्यवस्था
IMF ने की भारत की तारीफ, कहा- संकट से निपटने के लिए तरह तैयार थी अर्थव्यवस्था
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
पटना में 300 रुपये महंगा और दिल्ली-मुंबई में सस्ता, जानें आज LPG का रेट
पटना में 300 रुपये महंगा और दिल्ली-मुंबई में सस्ता, जानें आज LPG का रेट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget