एक्सप्लोरर

बाजार गिरावट के साथ बंदः बैंक शेयरों ने किया बाजार को बेहाल

नई दिल्लीः हफ्ते के पहले दिन आज भारतीय बाजार में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए हैं. जहां पिछले हफ्ते निफ्टी में लगातार तेजी के चलते 8900 से कहीं ऊपर के स्तर देखने को मिल रहे थे वहीं आज की गिरावट के चलते निफ्टी 8900 के नीचे जा पहुंचा है. सेंसेक्स में भी 80 अंकों की गिरावट के चलते निचले स्तर देखने को मिले हैं.

कैसी रही बाजार की चाल? आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 80.09 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 28,812 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 42.80 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 8,896 पर जाकर बंद हुआ है,

सेक्टरवार प्रदर्शन आज बाजार की गिरावट में फार्मा, आईटी, रियलटी सेक्टर को छोड़कर बाकी लगभग सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के लाल निशान के साथ बंद हुए हैं. आज बैंक शेयरों में गिरावट के चलते बाजार में भारी गिरावट रही. बैंक निफ्टी 1.18 फीसदी टूटकर बंद हुआ है. इसमें भी निजी बैंकों में 1.41 फीसदी की बड़ी गिरावट रही और पीएसयू बैंक करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं. इसके बाद इंफ्रा शेयरों में 1.20 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार खत्म हुआ है. फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.91 फीसदी और मीडिया शेयरों में 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. ऑटो शेयरो में 0.87 फीसदी नीचे कारोबार बंद हुआ.

निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले/बढ़ने वाले शेयर आज बाजार की गिरावट में निफ्टी के सभी शेयरों में सिर्फ 8 शेयर तेजी के हरे निशान के साथ बंद हुए जबकि 42 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज 4.63 फीसदी और अरबिंदो फार्मा 2.03 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं. विप्रो में 1 फीसदी और कोल इंडिया में 0.73 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. ल्यूपिन में 0.69 फीसदी और एचयूएल में 0.67 फीसदी की तेजी के साथ बंद मिला है.

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में आइडिया 4.72 फीसदी, एक्सिस बैंक 3.61 फीसदी और पावर ग्रिड 3.46 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए हैं. भारती इंफ्राटेल 3.07 फीसदी और जी एंटरटेनमेंट 2.67 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए हैं. भारती एयरटेल में 2.63 फीसदी और बैंक ऑफ बड़ौदा में 2,23 फीसदी नीचे कारोबार बंद हुआ है.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी
Dearness Allowance: कितने प्रकार के होते हैं डीए और कैसे तय होती है दर?
Dearness Allowance: कितने प्रकार के होते हैं डीए और कैसे तय होती है दर?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget