एक्सप्लोरर

बाजार में सपाट कारोबारः निफ्टी 8900 के नीचे, सेंसेक्स 28,832 पर बंद

नई दिल्लीः हफ्ते के आखिरी दिन आज भारतीय शेयर बाजार की चाल मामूली गिरावट या लगभग सपाट ही बंद हुई है. आज के कारोबार के दौरान घरेलू बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव दिखा है. भारतीय शेयर बाजार में दिनभर गिरावट दिखी लेकिन आखिरी कारोबारी घंटे में हल्की तेजी लौटी जिसके दम पर सेंसेक्स और निफ्टी सपाट होकर बंद हो सके. आज तेजी के दौरान सेंसेक्स 28,860 तक गया था और निफ्टी ने 8,907 तक के स्तर दिखाई थे लेकिन अंत में निफ्टी 8900 के नीचे ही बंद हो पाया है.

0303201707_HC_BSE_Sensex-600

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बूएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 7.34 अंक यानी 0.03 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 28,832 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 2.20 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 8,897 पर जाकर बंद हुआ है. दिन के निचले स्तरों से निफ्टी में करीब 40 अंकों का सुधार देखने को मिला है, जबकि सेंसेक्स में करीब 120 अंकों का सुधार दिखा है.

0303201706_HC_Top_Losers-300

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान सेक्टरवार प्रदर्शन देखें तो आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा और रियलटी शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. वहीं ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, निजी बैंकों के साथ सरकारी बैंकों में भी गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज के कारोबार के दौरान बैंक निफ्टी में 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. बैंकों द्वारा तय लिमिट से ज्यादा कैश ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगाने से बैंकिंग शेयरों पर बड़ा निगेटिव असर देखा गया है. बीएसई के रियल्टी इंडेक्स में 0.9 फीसदी, ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.1 फीसदी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स में 0.6 फीसदी और पावर इंडेक्स में 0.5 फीसदी की तेजी आई है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से 24 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है जबकि 26 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुए हैं. आज सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में भारती इंफ्राटेल 6.14 फीसदी और हिंडाल्को का शेयर 4.96 फीसदी की तेजी पर बंद हुए हैं. गेल में 3.53 फीसदी और ग्रासिम में 2.66 फीसदी ऊपर कारोबार बंद हुआ है. रिलायंस में 1.77 फीसदी और सन फार्मा में 1.59 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में बॉश का शेयर 2.21 फीसदी नीचे बंद हुआ है. एचडीएफसी 2.04 फीसदी टूटा है और अंबुजा सीमेंट 1.55 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है. एशियन पेंट्स में 1.34 फीसदी की सुस्ती के साथ कारोबार बंद हुआ है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आयशर मोटर्स और एसीसी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
Diwali Bonus 2026: दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget