एक्सप्लोरर

आम्रपाली बिल्डर को झटकाः कंपनी के CEO रितिक कुमार, एमडी निशांत मुकुल गिरफ्तार

दादरी तहसील के 4 करोड़ रुपये के बकाया सेस को लेकर आम्रपाली बिल्डर के दोनों अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेड ऑफिस को सील कर दिया है.

नई दिल्लीः आम्रपाली ग्रुप के सीईओ रितिक कुमार सिन्हा और कंपनी के डायरेक्टर निशांत मुकुल को आज गिरफ्तार कर लिया गया है. रितिक कुमार सिन्हा आम्रपाली ग्रुप के चेयरमैन अनिल शर्मा के दामाद हैं. दादरी तहसील के 4 करोड़ रुपये के बकाया सेस को लेकर एसडीएम दादरी के नेतृत्व में इन दोनों अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेड ऑफिस को सील कर दिया है.

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा इन दोनों को अरेस्ट कर दादरी तहसील लाया गया. गिरफ्तारी के बाद आम्रपाली के दोनों अधिकारियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

दादरी के एसडीएम अमित कुमार का कहना है कि आम्रपाली हेल्थ केयर के सीईओ और डायरेक्टर को इसलिए गिरफ्तार किया गया है कि इन्होंनें मजदूरों के वेलफेयर में खर्च होने वाले पैसे को जमा नहीं कराया. अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से एक मैसेज जाएगा और जिस बिल्डर का भी सेस का बकाया होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

आपको बता दे सेस का पैसा लेबर डिपार्टमेंट में बिल्डर को जमा कराना होता है और इस पैसे को सरकार के जरिए लेबर वेलफेयर के लिए खर्च किया जाता है. लेकिन आम्रपाली ने अभी तक ये पैसा जमा नही किया और लगातार रकम बढ़ते बढ़ते 4 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि बिल्डर को कई नोटिस भी जारी किए गए थे लेकिन कोई ठोस जवाब नही मिला. इसके बाद आज एसडीएम दादरी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ एक टीम पहुंची और आम्रपाली हेल्थ केयर के सीईओ रितिक कुमार सिन्हा और डारेक्टर निशांत मुकुल को गिरफ्तार किया. एसडीएम की मानें तो दोनों लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई है वो पूरी की जा रही है.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी थी चेतावनी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में लंबित चल रहे प्रोजेक्ट्स और उसके चलते ग्राहकों को हो रही परेशानी के चलते बिल्डरों को रविवार को चेतावनी दी थी. कहा जा रहा है कि सीएम की चेतावनी के बाद ही आज पुलिस ने आम्रपाली बिल्डर्स पर बड़ी कार्रवाई की.

आपको बता दें कि सीएम योगी ने बीते रविवार को ही कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डिवेलपर्स एसोसिएशन्स ऑफ इंडिया (क्रेडाई) के सम्मेलन में कहा था, 'रियल एस्टेट सेक्टर में खासकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बिल्डर्स के प्रोजेक्ट को आधा-अधूरा छोड़ देना सबसे बड़ी समस्या बन चुका है. घर का सपना संजोकर बैठे लगभग डेढ़ लाख खरीदार पैसे देने के बाद भी अटके प्रोजेक्ट के चलते घर से महरूम हैं. न तो उन्हें अपने जमा किए पैसे मिल रहे हैं और न ही बिल्डर पजेशन दे रहे हैं. बिल्डर्स को जल्द जवाब देना होगा.

आम्रपाली ग्रुप/आम्रपाली बिल्डर्स आम्रपाली बिल्डर्स देश के सबसे बड़े कॉन्ट्रेक्टर्स और बिल्डर्स में से एक है. दिल्ली, नोएडा और देश के दूसरे शहरों में कंपनी के बड़े रेसीडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स बनाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget