एक्सप्लोरर

Crypto Market Crash: बिटक्वाइन-इथेरियम समेत टॉप-10 करेंसी में आई भयंकर गिरावट, इतना घट गया मार्केट कैप

Crypto Market Crash: निवेशकों को बंपर मुनाफा दिलाने वाली क्रिप्टोकरंसी आजकल गिरावट का शिकार हो रही हैं. आलम ये है कि ये करेंसियां ऐसी धाराशाई हुई कि बड़े पैमाने पर इनका मार्केट कैप ध्वस्त हो गया.

Crypto Market Crash: शनिवार का दिन क्रिप्टो मार्केट (Crypto Market) में निवेश करने वालों के लिए भारी नुकसान भरा रहा. निवेशकों ने जहां भी पैसा डाला वहां से उन्हें घाटा ही उठाना पड़ा. टॉप-10 क्रिप्टो करंसी समेत ज्यादातर डिजिटल करेंसी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. यही नहीं अलावा क्रिप्टो मार्केट का वैश्विक पूंजीकरण कम होकर1.65 खरब डॉलर हो गया है.

आंकलन के मुताबिक इसमें बीते 24 घंटे के भीतर 0.92 फीसदी की गिरावट आई है. साथ ही इस अवधि में क्रिप्टो बाजार का वॉल्यूम 17.85 फीसदी घटकर 93.61 अरब डॉलर रह गया है.

इथेरियम में बड़ा घाटा

टॉप-10 लिस्ट में शामिल सभी क्रिप्टोकरेंसी सात मई को लाल निशान पर कारोबार करती देखी गईं. एक ओर जहां दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन का दाम बीते 24 घंटे में खबर लिखे जाने तक 1.99 फीसदी टूटकर 29,04,386 रुपये पर आ गया था. वहीं बिटक्वाइन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम में भी सबसे ज्यादा गिरावट आई. इसका भाव इस अवधि में 3.51 फीसदी कम होकर 2,16,000 रुपये रह गया.

टॉप क्रिप्टोकरेंसी का हाल-बेहाल

बिटक्वाइन और इथेरियम के बाद टॉप-10 में शामिल टेथर क्रिप्टोकरेंसी का दाम मामूली 0.12 फीसदी टूटकर 80.73 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं डॉजक्वाइन में 0.21 फीसदी की गिरावट आई और यह फिसलकर 10.3412 रुपये पर आ गया. साथ ही पोल्काडॉट का दाम 2.47 फीसदी की गिरावट के साथ 1,145.80 रुपये पर, एक्सआरपी 2.44 फीसदी की गिरावट के साथ 48.29 रुपये, जबकि कार्डानो का भाव 1.87 फीसदी कम होकर 63.0999 रुपये रह गया.

शीबा इनु से लाइटक्वाइन भी नहीं बच सके

बाकी तमाम क्रिप्टोकरंसी में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. शनिवार को आई गिरावट के बीच शीबा इनु क्वाइन का भाव 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 0.001610 रुपये पर आ गया था. वहीं लाइटक्वाइन की बात करें तो इसके दाम में 0.81 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह फिसलकर 7,831.69 रुपये पर पहुंच गया.

विशेषज्ञों की सलाह

क्रिप्टो मार्केट की समझ रखने वालों का कहना है कि लोगों के देखा-देखी निवेश करने के बजाय जहां पैसा लगा रहे हैं वहां रिस्क-रिवार्ड रेशियो पहले देखना चाहिए. क्रिप्टो करेंसी जैसे रिस्की निवेश में काफी सोच-समझ कर ही पैसा लगाना चाहिए. अगर आप पैसा लगा ही रहे हैं तो इसमें अपनी पूंजी का छोटा सा हिस्सा ही निवेश करें. सिर्फ उतना ही पैसा लगाए कि अगर वो खो भी जाए तो आपको ज्यादा परेशानी न हो. साथ ही पूरे पोर्टफोलियों में विविधता रखें. क्रिप्टो जैसे एसेट में अपनी पूंजी की 10 परसेंट से कम हिस्सा ही निवेश करना सही रणनीति रहेगी.

ये भी पढ़ें

Mother's Day Financial Planning: इस मदर्स डे पर जानें सिंगल मदर्स कैसे करें अपने व संतान के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग

Central Bank: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने दी सफाई, कहा- चालू वित्त वर्ष में बड़ी संख्या में शाखाएं बंद करने का अभी कोई फैसला नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol: एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
FMCG: अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया
Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget