एक्सप्लोरर

MP DA Hike: 3 महीने में दूसरी बार बढ़ी कर्मचारियों की सैलरी, फिर हुआ महंगाई भत्ते को बढ़ाने का ऐलान

DA Hike Update: केंद्र सरकार पहले ही अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में इस साल एक बार बढ़ोतरी कर चुकी है. उसके बाद कई राज्यों ने भी महंगाई भत्ते को बढ़ाने का ऐलान किया है...

7th Pay Commission Latest Update: केंद्र सरकार के द्वारा मार्च में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) की गई थी और अब दूसरी बढ़ोतरी के कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच कई राज्यों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को बढ़ाया है. अब इस कड़ी में एक और राज्य का नाम जुड़ने जा रहा है.

मुख्यमंत्री चौहान ने किया ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अभी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी का अंतर है, जिसे समाप्त किया जाएगा. वह सीहोर जिले के भैरुंदा तहसील के गिल्लौर गांव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह समारोह को संबोधित कर रहे थे. उसी कार्यक्रम के दौरान चौहान ने महंगाई भत्ते को बढ़ाए जाने की जानकारी दी.

केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचरियों को एक जनवरी 2023 से सातवें वेतनमान के तहत 38 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा था. वहीं केंद्र सरकार ने मार्च में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया है, जो 1 जनवरी 2023 से लागू हो गया है. चौहान के इस ऐलान के बाद मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी बढ़कर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर यानी 42 फीसदी हो जाएगा.

मार्च में भी बढ़ा था महंगाई भत्ता

राज्य सरकार ने महज 3 महीने पहले ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी. इस तरह से महज 3 महीने के अंतराल में मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचरियों को दोहरा तोहफा मिल गया है. इससे पहले मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद 15 मार्च को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने की जानकारी दी थी. तब महंगाई भत्ते को 4 फीसदी बढ़ाया गया था. इस तरह महंगाई भत्ते में इस साल की कुल बढ़ोतरी अब 8 फीसदी हो गई है.

इसी साल होने वाले हैं चुनाव

मुख्यमंत्री चौहान के ताजे ऐलान को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है. इस साल के अंत तक कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिनमें मध्य प्रदेश भी शामिल है. इससे पहले साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे. हालांकि बाद में कांग्रेस में बगावत हो गई और शिवराज सिंह चौहान की वापसी हो गई.

ये भी पढ़ें: अगले सप्ताह कमाई के ताबड़तोड़ मौके, ओपन होने वाले हैं ये 2 आईपीओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चकाचौंध से दूर, बिजनेस में सुपर एक्टिव: जानिए कौन हैं टाटा ग्रुप की कमान थामने वाली माया टाटा?
चकाचौंध से दूर, बिजनेस में सुपर एक्टिव: जानिए कौन हैं टाटा ग्रुप की कमान थामने वाली माया टाटा?
'मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए', अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किसे घुमाया फोन और दे दिए 15 करोड़
'मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए', अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किसे घुमाया फोन और दे दिए 15 करोड़
Gold- Silver Price Today: सोने में फिर आई तेजी, चांदी के लिए देने होंगे कितने रुपए, खरीदारी से पहले जान लें आज का भाव
Gold- Silver Price Today: सोने में फिर आई तेजी, चांदी के लिए देने होंगे कितने रुपए, खरीदारी से पहले जान लें आज का भाव
Share Market: आज तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, 78000 के करीब पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी 36 अंक ऊपर
आज तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, 78000 के करीब पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी 36 अंक ऊपर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, बोरी में मिला था 11 साल की मासूम का शव
पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, बोरी में मिला था मासूम का शव
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget