एक्सप्लोरर

4150 तक जाएगा टाटा ग्रुप का यह शेयर? मुनाफे का है तगड़ा मौका; इस दिग्गज निवेशक ने भी लगाया कंपनी पर दांव

Titan Shares: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी को टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयरों से काफी उम्मीदें हैं इसलिए इसके शेयरों पर 'ऑउटपरफॉर्म' की रेटिंग को बरकरार रखा.

Titan Shares: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयरों पर अपनी रेटिंग 'ऑउटपरफॉर्म' को बरकरार रखा. इससे मंगलवार को इसके शेयरों में तेजी आई. ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए अपने टारगेट प्राइस को भी बढ़ाकर 4,150 रुपये कर दिया, जो इसके पिछले बंद भाव से लगभग 18 परसेंट ज्यादा है. 

ब्रोकरेज को टाटा के शेयरों से उम्मीद

मैक्वेरी का कहना है कि वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में तेजी के बावजूद मौजूदा तिमाही में ज्वैलरी की अच्छी मांग है. इसी के साथ FY26 की पहली तिमाही में टाइटन का ज्वैलरी रेवेन्यू और EBITA दोनों में 21 परसेंट तक का उछाल आने की संभावना है. ब्रोकरेज ने कहा कि टाइटन के ब्रांडेड ज्वैलरी सेगमेंट में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ती जा रही है. 

तेजी से बढ़ रहे टाइटन के ज्वैलरी ब्रांड्स 

भारत के ज्वैलरी मार्केट में टाइटन की हिस्सेदारी 7 परसेंट है. पिछले 15 सालों में इस सेगमेंट का विस्तार 13 परसेंट CAGR से बढ़ा है. तनिष्क, मिया और जोया जैसे टाइटन के तमाम ब्रांड्स लगातार आगे बढ़ रहे हैं. शायद यही वजह है कि दिग्गज निवेशक और कारोबारी राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला की इस कंपनी में 5.17 परसेंट हिस्सेदारी है. उनकी पोर्टफोलियो में टाइटन के टोटल 45,793,470 शेयर हैं.

ब्रांड पर लोगों का मजबूत भरोसा

ईरान-इजरायल के बीच जंग से पैदा हुए भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के समय में सोने की कीमतें ऊंची बनी हुई है. अप्रैल में सोना 3,500 डॉलर प्रति औंस के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था. बावजूद इसके, हाई वैल्यू ज्वैलरी सेगमेंट में टाइटन का स्ट्रॉन्ग कन्ज्यूमर बेस है, जो ब्रांड के प्रति लोगों के भरोसे को दर्शाता है. 

मार्च तिमाही में कंपनी के नतीजे

साल 2025 की मार्च तिमाही में टाइटन का नेट प्रॉफिट 870 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 11 परसेंट ज्यादा है. कंपनी का ऑपरेश्नल रेवेन्यू 20 परसेंट बढ़कर 13,477 करोड़ तक पहुंच गया. इस दौरान टाइटन का ज्वैलरी बिजनेस का रेवेन्यू भी 25 परसेंट की बढ़त के साथ 11,232 करोड़ तक पहुंच गया, जिसमें सोने के सिक्कों की बिक्री में 30 परसेंट  और जड़ाऊ आभूषणों में 12 परसेंट की वृद्धि शामिल है. 

कंपनी के शेयर

मैक्वेरी की इस रेटिंग के बाद बुधवार को टाइटन के शेयर NSE पर 3.7 परसेंट बढ़कर 3,659 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए. इसी के साथ यह अब सितंबर 2024 में अपने 3,866.15 के 52-हफ्ते के हाई लेवल से केवल 5 परसेंट ही दूर है. इस साल यह अप्रैल में 2,947.55 के 52-हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया था. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

क्या YouTube पर वीडियो बनाकर कर रहे महीने की मोटी कमाई? ITR से जुड़ी ये बातें आपके काम की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget