एक्सप्लोरर

महाकुंभ में ठहरने का आलीशान इंतजाम, मिलेगी हर सुविधा; कीमत से लेकर बुकिंग तक की जानें डिटेल

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में ठहरने के लिए तमाम इंतजाम किए हैं, जिनमें सारी सुविधाएं हैं. बुकिंग भी बेहद आसान है.

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर है. हर 12 साल में होने वाले इस महाकुंभ का आगाज इस बार 13 जनवरी से होगा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन इसका समापन होगा. इस दौरान उत्तर प्रदेश की सरकार लोकल अथॉरिटीज के साथ मिलकर यहां करोड़ों की तादाद में जुटने वाले साधु-संतों और श्रद्धालुओं के लिए रहने, इनकी सुरक्षा और मेडिकल इमरजेंसी जैसे तमाम चीजों का इंतजाम करने में लगी है. उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ लोग आ सकते हैं लिहाजा उनके लिए रहने का इंतजाम भी इसी आधार पर विशाल पैमाने पर किया जा रहा है. 

महाकुंभ मेले में ठहरने के कई इंतजाम 

इनमें सबसे पहले नाम आता है द अल्टीमेट ट्रैवलिंग कैंप (टीयूटीसी) का, जिसका सेटअप संगम के पास किया गया है. इस कैंपसाइट में 44 आलीशान टेंट हैं, जिसमें दो लोगों के रुकने का किराया प्रतिदिन के हिसाब से 1 लाख रुपये है. इसमें बटलर से लेकर रूम हीटर, वॉशरूम, गीजर सहित कई सुविधाएं हैं. इनकी डिमांड भी काफी ज्यादा है. खासकर 14 जनवरी, 29 जनवरी और 3 फरवरी के लिए इनमें से कई टेंट पहले से ही बुक करा लिए गए हैं और इस दौरान शाही स्नान होंगे. 

इसी तरह से IRCTC की तरफ से महाकुंभ ग्राम और आईआरसीटीसी टेंट सिटी का इंतजाम किया गया है. इसकी बुकिंग आप IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं. इसमें टेंट की कीमतों को चार कैटेगरी में डिवाइड किया गया है, डीलक्स, प्रीमियम, डीलक्स ऑन रॉयल बाथ, प्रीमियम ऑन रॉयल बाथ. 

कीमत पर डालें नजर

सिंगल ऑक्यूपेंसी

डीलक्स रूम: 10,500 रुपये (ब्रेकफास्ट के साथ)
प्रीमियम रूम: 15,525 रुपये (ब्रेकफास्ट के साथ)
डीलक्स रूम शाही स्नान तिथि: 16,100 रुपये (ब्रेकफास्ट के साथ)
प्रीमियम रूम शाही स्नान तिथि: 21,735 रुपये (ब्रेकफास्ट के साथ)

डबल ऑक्यूपेंसी

डीलक्स रूम: 12,000 रुपये (ब्रेकफास्ट के साथ)
प्रीमियम रूम: 18,000 रुपये (ब्रेकफास्ट के साथ)
डीलक्स रूम शाही स्नान तिथि: 20,000 रुपये (ब्रेकफास्ट के साथ)
प्रीमियम रूम रॉयल बाथ तिथि: 30,000 रुपये (ब्रेकफास्ट के साथ)

एक्स्ट्रा बेड 

डीलक्स रूम: 4,200 रुपये
प्रीमियम रूम: 6,300 रुपये

इसी के साथ शाही स्नान के दिन डीलक्स रूम में एक्स्ट्रा बेड के लिए 7,000 रुपये और प्रीमियम रूम में एक्स्ट्रा बेड के लिए 10,500 रुपये चुकाने होंगे. 

इसके अलावा, आप महाकुंभ के ऑफिशियल वेबसाइट Mahakumbh.in पर जाकर भी अपने लिए रहने की जगह की बुकिंग कर सकते हैं. अपने लिए अलग-अलग टूर की बुकिंग भी आप यहीं से कर सकेंगे. 

महाकुंभ के लिए त्रिवेणी संगम के पास UPSTDC टेंट कॉलोनी की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें नॉर्मल टेंट से लेकर विला, स्विस कॉटेज, महाराजा कॉटेज और डॉरमेट्री जैसी कई सेटअप की सुविधाएं हैं. इसकी बुकिंग kumbh.gov.in पर जाकर कर सकते हैं. इनकी कीमत 1,500 रुपये से लेकर 35,000 रुपये प्रतिदिन है. एक्स्ट्रा गेस्ट के लिए एक्स्ट्रा 4,000 रुपये से 8,000 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा. 

ये भी पढ़ें:

ITR filing: बस चंद दिन और, धीरे-धीरे नजदीक आ रही है आईटीआर फाइलिंग की आखिरी तारीख, जानें पूरा प्रॉसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget