एक्सप्लोरर

GOOD NEWS: गरीबों के लिए रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी जारी रहेगी

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज कहा, ‘हमारी घरेलू इस्तेमाल के लिए एलपीजी पर सब्सिडी खत्म करने की कोई योजना नहीं है. गरीब और आम लोगों के लिए एलपीजी और केरोसिन पर सब्सिडी जारी रहेगी.’

नई दिल्लीः सरकार ने आज एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी एक बड़ी राहत का ऐलान किया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि गरीबों के लिए घरेलू इस्तेमाल के रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) पर सब्सिडी जारी रहेगी. पेट्रोलियम मंत्री प्रधान ने आज त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में इस बाबत जानकारी दी.

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज कहा, ‘हमारी घरेलू इस्तेमाल के लिए एलपीजी पर सब्सिडी खत्म करने की कोई योजना नहीं है. गरीब और आम लोगों के लिए एलपीजी और केरोसिन पर सब्सिडी जारी रहेगी.’ धर्मेंद्र प्रधान ने ये भी बताया कि पूर्वोत्तर में एलपीजी संकट से निपटने के लिए चटगांव से त्रिपुरा तक नैचुरल गैस के ट्रांसपोर्टेशन के लिए पाइपलाइन बिछाने के लिए उनके मंत्रालय ने बांग्लादेश सरकार से बात की है. उन्होंने यहां प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की और इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे के 20 परिवारों को एलपीजी कनेक्शन बांटे.

सिलिगुड़ी से पार्वतीपुर तक डीजल ट्रांसपोर्टेशन के लिए पाइपलाइन प्रधान ने कहा, ‘‘हम पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी से बांग्लादेश के पार्वतीपुर में डीजल ट्रांसपोर्टेशन के लिए पाइपलाइन बिछा रहे हैं. असम में नुमालीगढ़ रिफाइनरी से सिलिगुड़ी तक डीजल के परिवहन के लिए पाइपलाइन है.’’ इसके बदले में हमने चटगांव से त्रिपुरा तक गैस पाइपलाइन का प्रस्ताव दिया है. हम इस मामले को राजनयिक स्तर पर आगे बढ़ा रहे हैं. ‘‘मैं जल्द बांग्लादेश जाऊंगा.’’ उन्होंने कहा कि यदि बांग्लादेश सरकार इस पाइपलाइन को मंजूरी देती है, तो इसे भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रेलवे लाइन के पास बिछाया जाएगा.

एलपीजी पर सरकार खत्म कर रही है सब्सिडी दरअसल सरकार की मार्च 2018 तक एलपीजी सब्सिडी पूरी तरह खत्म करने की योजना है. इसी के तहत रसोई गैस इस्तेमाल करने वालों को हर महीने 4 रुपये बढ़ाकर देने होंगे. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में 1 अगस्त को जानकारी दी थी कि हर महीने सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर के दाम में 4 रुपये बढ़ाने के लिए कहा जा चुका है. सरकार ने ये आदेश 30 मई 2017 को ही पास कर दिया था. इसमें ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को एक जून 2017 से हर महीने प्रति सिलेंडर 4 रुपये बढ़ाने को कहा है. ये आदेश मार्च 2018 तक या सिलेंडर पर दी जा रही सब्सिडी खत्‍म होने तक जारी रहेगी.

इसी के तहत 1 अगस्त को ही LPG सिलेंडर 2 रुपये महंगा किया गया था और बिना सब्सिडी वाली गैस 40 रुपये सस्ती की गई थी. देश की सबसे बड़ी फ्यूल बिक्री कंपनी आईओसी के सब्सि़डाइज्ड सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की दिल्ली में कीमत 477.46 रुपये से बढ़कर 479.77 रुपये हो गई है.

कितने मिलते हैं सब्सिडाइज्ड सिलेंडर देश में हर परिवार को सालाना सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर मिल सकते हैं, इसके बाद अगर सिलेंडर लेना हो तो वो बाजार भाव पर लेना होगा

झटका: अब मोदी सरकार खत्‍म करेगी LPG सब्सिडी, हर महीने बढ़ेंगे दाम

LPG सिलेंडर 2 रुपये महंगा, बिना सब्सिडी वाली गैस 40 रुपये सस्ती
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरलाइंस को बड़ा झटका, ATF के दाम 5 रुपये प्रति लीटर बढ़े
एयरलाइंस को बड़ा झटका, ATF के दाम 5 रुपये प्रति लीटर बढ़े
सिलेंडर सस्ता, पेट्रोल-डीजल के भी घट गए दाम? जानें 1 अगस्त के ताजा रेट
सिलेंडर सस्ता, पेट्रोल-डीजल के भी घट गए दाम? जानें 1 अगस्त के ताजा रेट
कमर्शियल LPG हुई सस्ती, क्या घरेलू गैस सिलेंडर के भी घटे हैं दाम? जानें ताजा रेट
कमर्शियल LPG हुई सस्ती, क्या घरेलू गैस सिलेंडर के भी घटे हैं दाम? जानें ताजा रेट
आज 1 अगस्त को जारी हुए CNG के ताजा रेट, सस्ती हुई या महंगी?
आज 1 अगस्त को जारी हुए CNG के ताजा रेट, सस्ती हुई या महंगी?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget