एक्सप्लोरर

Lottery News: ऑटो ड्राइवर ने शनिवार को खरीदा टिकट, रविवार को लॉटरी जीतकर बन गया 25 करोड़ का मालिक

Lottery News: केरल के ऑटो चालक ने केरल ओणम रैफल में 25 करोड़ रुपए का प्रथम पुरस्कार जीता है और वो पिछले 22 साल से टिकट खरीद रहे थे, पर इस बार एक ही रात में करोड़पति बन गए.

Lottery News: आपने ये कहावत तो जरूर सुनी होगी कि, 'ऊपर वाला जब भी देता है, छप्पड़ फाड़ के देता है' या फिर 'इंसान की किस्मत किसी भी पल बदल सकती है'. तिरुवनंतपुरम के एक ऑटो चालक अनूप के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. ऑटो चालक की किस्मत ऐसी पलटी कि वो रातों रात करोड़पति बन गए. दरअसल, ऑटो चालक ने केरल ओणम रैफल में 25 करोड़ रुपए का प्रथम पुरस्कार जीता है. विजेता अनूप अपनी पत्नी, एक बच्चे और मां के साथ श्रीवराहम में रहते हैं. 2021 का ओणम बम्पर रैफल भी एक ऑटोरिक्शा चालक जयपालन पी.आर. ने जीता था.

जीत का टिकट अनूप ने पझावंगडी गणपति मंदिर के पास एक स्थानीय एजेंट से लिया था. भगवती एजेंसियों के अनुसार, अनूप ने अपने करीबी परिवार के सदस्य सुजया से टिकट लिया था, जो एजेंसी के उप-एजेंट थे. टैक्स और अन्य बकाया राशि में कटौती के बाद अनूप को पुरस्कार राशि के रूप में 15 करोड़ रुपये मिलेगे.

कर्जा लेने वाले थे अनूप पर रातोंरात बन गए करोड़पति
केरल में 25 करोड़ रुपये की ओणम बंपर लॉटरी जीतने वाले अनूप ऑटो रिक्शा चालक हैं और शेफ के तौर पर काम करने के लिए मलेशिया जाने की तैयारी कर रहा थे. यहां श्रीवराहम के रहने वाले अनूप ने लॉटरी जीतने से एक दिन पहले शनिवार को लॉटरी टिकट (टी-750605) खरीदा था. मजेदार बात यह भी है कि एक दिन पहले ही उनका तीन लाख रुपये कर्ज का आवेदन मंजूर हुआ था. अनूप ने जिस एजेंसी से लॉटरी टिकट खरीदा था वहां मौजूद मीडिया कर्मियों को उसने बताया कि ‘टी-750605’ उसकी पहली पसंद नहीं था.

22 साल से खरीद रहे थे लॉटरी का टिकट
उन्होंने कहा कि उन्होंने जो पहला टिकट खरीदा था वह उन्हें पसंद नहीं आया था इसलिए उन्होंने दूसरा टिकट लिया और उस पर जीत हासिल हुई. मलेशिया यात्रा और कर्ज के बारे में अनूप ने कहा, "बैंक ने आज कर्ज के लिए कॉल किया तो मैंने बता दिया कि मुझे अब ऋण की जरूरत नहीं है. अब मैं मलेशिया भी नहीं जाऊंगा." उन्होंने कहा कि वह पिछले 22 साल से लॉटरी टिकट खरीद रहे हैं और अब तक उन्हें कुछ सौ रुपये से लेकर अधिकतम पांच हजार रुपये तक मिले थे.

उन्होंने कहा, "मुझे जीतने की आशा नहीं थी इसलिए मैं टीवी पर लॉटरी के नतीजे नहीं देखता था. लेकिन जब मैंने अपना फोन देखा तो पता चला कि मैं जीत गया हूं. मुझे विश्वास नहीं हुआ और मैंने अपनी पत्नी को दिखाया. उसने कहा कि यह जीतने वाला नंबर है." अनूप ने कहा, "फिर भी मुझे शंका थी इसलिए मैंने लॉटरी बेचने वाली महिला को टिकट का चित्र भेजा. उसने इसकी पुष्टि की कि वह जीत वाला नंबर था." जीते हुए पैसों से टैक्स का भुगतान करने के बाद अनूप को 15 करोड़ रुपये के आसपास मिलेंगे.

दूसरे विजेता को मिले 5 करोड़ रुपये
5 करोड़ रुपये का दूसरा पुरस्कार कोट्टायम जिले के पाला में एक एजेंट द्वारा बेचे गए टिकट से जीता गया. हालांकि, एजेंट ने मीडियाकर्मियों से कहा कि, उसे पुरस्कार विजेता की डिटेल या जानकारी याद नहीं है, क्योंकि उसकी याद्दाश्त कमजोर है.

ये भी पढ़ें

AADHAAR आधारित पेमेंट्स के लिए आया नया सिक्योरिटी फीचर, आप भी करते हैं ऐसे भुगतान तो जानें

Stock Market Opening: बाजार की मिलीजुली शुरुआत, सेंसेक्स 93 अंक गिरकर 58,747 पर, निफ्टी मामूली तेजी पर खुला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget