एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार की मिलीजुली शुरुआत, सेंसेक्स 93 अंक गिरकर 58,747 पर, निफ्टी मामूली तेजी पर खुला

Stock Market Opening Today 19 September: यूएस फ्यूचर्स के दबाव में दिखने के कारण भारतीय बाजारों को कोई खास सपोर्ट नहीं मिला है और ये मिलीजुली शुरुआत दिखा रहे हैं.

Stock Market Opening: शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मिलीजुली शुरुआत हुई है. सेंसेक्स जहां लाल निशान में खुला है वहीं निफ्टी सपाट कारोबार करता दिख रहा है. बाजार खुलते समय निफ्टी हरे निशान में था पर ओपनिंग मिनट में ये लाल और हरे निशान में झूल रहा है. आईटी, मेटल, फार्मा शेयरों में आज हल्की तेजी देखी जा रही है. बाजार का दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. 

कैसे खुला बाजार
आज भारतीय बाजार में बीएसई का सेंसेक्स 93.48 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 58,747 पर खुला है और एनएसई का निफ्टी 9.80 अंक की तेजी के साथ 17,540 पर खुला है. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.50 फीसदी की गिरावट पर कारोबार कर रहा है.

सेंसेक्स और निफ्टी की चाल
सेंसेक्स के 50 में से 34 शेयर गिरावट के साथ दिख रहे हैं और केवल 6 शेयरों में तेजी बनी हुई है. वहीं निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है और 14 शेयरों में गिरावट का लाल निशान हावी है.

सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयर
सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयरों में आज बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, इंफोसिस, एसबीआई, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. रिलायंस इंडस्ट्रीज हरे निशान से मामूली फिसलकर लाल निशान में आ गया है. 

सेंसेक्स के गिरने वाले शेयरों की तस्वीर
आज सेंसेक्स के गिरने वाले शेयरों में पावरग्रिड, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टीसीएस, एनटीपीसी, नेस्ले, एचयूएल, भारती एयरटेल, एलंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, टाटा स्टील, सन फार्मा, मारुति, बजाज फाइनेंस, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाइटन, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.

आज के सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल
आज मीडिया, मेटल, फार्मा, रियल्टी, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में गिरावट में कारोबार देखा जा रहा है. पीएसयू बैंक अब हरे निशान में आ गए हैं और 1.18 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. ऑयल एंड गैस सेक्टर 0.47 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

प्री-ओपनिंग में कैसा रहा बाजार
आज शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में भारतीय बाजार गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहे हैं. बीएसई का सेंसेक्स 208.95 अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 58631 पर कारोबार कर रहा है. वहीं एनएसई का निफ्टी 23.30 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 17507 पर दिखाई दे रहा है. 

ये भी पढ़ें

FPI Investment: विदेशी निवेशक हुए मेबहबान, 16 सितंबर तक भारतीय बाजार में लगाई इतनी बड़ी रकम

Direct Tax Collection: डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 30 फीसदी का इजाफा, सरकारी खजाने में आए 8.36 लाख करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल
Oil And Gas Update: अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल
सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget