एक्सप्लोरर

LIC Shares Lock-in: कब आएंगे एलआईसी आईपीओ में पैसे लगाने वालों के अच्छे दिन? खत्म हुआ लॉक-इन तो और इतना गिरा भाव

LIC Share Price: सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी का आईपीओ साइज के हिसाब से अब तक का सबसे बडा आईपीओ है, लेकिन उसने अपने निवेशकों का मोटा नुकसान कराया है...

धूम-धड़ाके के साथ बाजार में उतरी सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के शेयरों में लगातार गिरावट का दौर जारी है, जिसके चलते उसके आईपीओ में पैसे लगाने वाले निवेशकों का नुकसान रिकवर होने का नाम ही नहीं ले रहा है. आज भी एलआईसी का शेयर नुकसान में ही कारोबार कर रहा है.

आज फ्री हुए इतने करोड़ शेयर

दरअसल आज एलआईसी के शेयरों पर लॉक-इन समाप्त हुआ है. उसके चलते अब बाजार में एलआईसी के 126.50 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए फ्री हो गए हैं. ये शेयर एलआईसी के कुल आउटस्टैंडिंग शेयरों के 20 फीसदी के बराबर हैं और उनकी वैल्यू करीब 77 हजार करोड़ रुपये है. 126 करोड़ से ज्यादा शेयरों पर लॉक-इन समाप्त होने और फ्री ट्रेड के लिए उनके उपलब्ध होने के बाद एलआईसी के शेयरों के भाव में और गिरावट देखी जा रही है.

अभी इस स्तर पर आया भाव

आज सोमवार के कारोबार में एलआईसी का शेयर 0.50 फीसदी के नुकसान के साथ 605 रुपये के पास कारोबार कर रहा है. बीते 5 दिनों में इसके भाव में 1.20 फीसदी की गिरावट आई है. एक महीने में यह शेयर करीब 5 फीसदी के नुकसान में है, जबकि इस साल की शुरुआत से अब तक भाव में 15 फीसदी की गिरावट आई है.

इतना बड़ा था आईपीओ का साइज

एलआईसी का आईपीओ साइज के हिसाब से देश का सबसे बड़ा आईपीओ है. पिछले साल इसका 21 हजार करोड़ रुपये का आईपीओ आया था, जिसे करीब 3 गुना सब्सक्राइब किया गया था. इस आईपीओ के लिए इश्यू प्राइस 902 से 949 रुपये रखा गया था. आईपीओ के एक लॉट में 15 शेयर शामिल थे. 867 रुपये पर हुई इसकी डिस्काउंट लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों को नुकसान हो गया था, जो अब तक रिकवर नहीं हो पाया है.

इतने नुकसान में हैं निवेशक

आईपीओ प्राइस से तुलना करें तो एलआईसी के निवेशक अभी 36 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में हैं. हालांकि बीते दिनों एलआईसी के शेयरों में कुछ रिकवरी देखी गई है. एक समय इसका भाव 530 रुपये के निचले स्तर तक जा चुका है. यानी अपने ऑल-टाइम लो लेवल से एलआईसी का शेयर अब तक 14 फीसदी से ज्यादा के फायदे में है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: नव संवत के पहले सप्ताह में कमाने का मौका, लॉन्च होने वाला है ये आईपीओ, 3 नए शेयरों की होगी लिस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget