एक्सप्लोरर

IPOs Ahead: नव संवत के पहले सप्ताह में कमाने का मौका, लॉन्च होने वाला है ये आईपीओ, 3 नए शेयरों की होगी लिस्टिंग

Upcoming IPOs: शेयर बाजार में रविवार को दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के बाद आज से संवत 2080 के पहले सप्ताह की शुरुआत हो गई है और इसके साथ ही कमाई के मौके भी आ रहे हैं...

शेयर बाजार के लिए संवत के साथ साल बदल चुका है, लेकिन आईपीओ के मामले में सरगर्मियां कम नहीं होने वाली हैं. आईपीओ के बाजार में पिछले कुछ महीने से लगातार डेवलपमेंट हो रहा है. एक के बाद एक कर बाजार में हाल-फिलहाल में दर्जनों आईपीओ लॉन्च हुए हैं. नए-नए आईपीओ के लॉन्च होने और बाजार में नए शेयरों की लिस्टिंग होने का ये सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है.

ऐसी हुई संवत की शुरुआत

रविवार को दिवाली के दिन से बाजार में नए संवत 2080 की शुरुआत हो गई है. उसके बाद आज सोमवार 13 नवंबर को नए संवत में पहले दिन का कारोबार हो रहा है. मुहूर्त ट्रेड में बाजार में 0.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली थी. हालांकि आज के कारोबार में बाजार नुकसान में है. निवेशकों के लिहाज से बात करें तो उन्हें इस पहले सप्ताह में भी कमाई करने के मौके मिलने वाले हैं.

16 नवंबर को खुल रहा आईपीओ

इस सप्ताह के दौरान निवेशकों को एक एसएमई आईपीओ में पैसे लगाने और कमाने का मौका मिलने वाला है. यह आईपीओ है छोटी कंपनी एरोहेड सेपेरेशन इंजीनियरिंग का. Arrowhead Seperation Engineering IPO 16 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो रहा है. इस आईपीओ के लिए 20 नवंबर तक बोलियां लगाई जा सकेंगी.

सिर्फ 13 करोड़ रुपये है साइज

इस एसएमई आईपीओ का साइज 13 करोड़ रुपये का है, जिसमें सिर्फ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है. आईपीओ के लिए प्राइस 233 रुपये है. इसके एक लॉट में 600 शेयर हैं. यानी इसमें कम से कम 1,39,800 रुपये लगाने की जरूरत होगी. इस आईपीओ के बाद Arrowhead Seperation Engineering के शेयरों की लिस्टिंग 29 नवंबर को होगी.

इस सप्ताह की नई लिस्टिंग

एक एसएमई आईपीओ के अलावा बाजार में इस सप्ताह तीन नए शेयरों की लिस्टिंग की भी बारी है. Protean eGov Technologies के शेयर आज बाजार में लिस्ट हुए हैं. इसकी लिस्टिंग लगभग स्थिर रही है. ASK Automotive के शेयर 15 नवंबर को लिस्ट होंगे. वहीं 16 नवंबर को Baba Food Processing के शेयरों की लिस्टिंग एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर होगी.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: शानदार तेजी से शुरू हुआ नया साल, ऐसा रहा है पिछले 10 मौकों पर मुहूर्त ट्रेडिंग का इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget