एक्सप्लोरर

Life Insurance Loan: लाइफ इंश्‍योरेंस पॉलिसी पर भी ले सकते हैं अच्‍छा खासा लोन, जानिए ब्‍याज, नियम और शर्तें 

Loan on Life Insurance: अगर आपने जीवन बीमा लिया है और आपको अचानक से पैसे की आवश्‍यकता पड़ती है तो पॉलिसी को गिरवी रखकर लोन ले सकते हैं. 

Loan on Life Insurance: जीवन बीमा लोगों और उनके परिवार को वित्तीय जोखिम से बचाने में मदद करती है. अगर आपको किसी भी तरह के पैसे की आवश्‍यकता होती है तो इसपर लोन भी प्राप्‍त किया जा सकता है. हालांकि आपको अपने जीवन बीमा पॉलिसी को गिरवी रखना होगा. एक्‍सपर्ट के मुताबिक, केवल एंडोउमेंट या मनी बैक योजनाएं ही गिरवी रख सकते हैं. टर्म प्‍लान पर लोन नहीं लिया जा सकता है. वहीं यूलिप योजनाओं पर भी कुछ बैंकों की ओर से कर्ज पाया जा सकता है. 

एक बार जब आप पॉलिसी पर लोन लेने का फैसला कर लेते हैं तो कुछ अन्‍य मानदंडों को पूरा करने की आवश्‍यकता होती है. निवेशकों को लोन की राशि तभी मिलेगी जब वे कम से कम तीन साल तक लगातार प्रीमियम का भुगतान करेंगे. इस कारण अगर पॉलिसी तीन साल से कम समय से होती है तो पॉलिसी धारक को लोन नहीं मिल सकता है. 

लोन अकाउंट और ब्‍याज 

लोन अकाउंट के लिए बीमा कंपनी से इसकी जांच करनी होगी. एक ही पॉलिसी पर अलग-अलग लोन अमाउंट मिल सकता है. आमतौर पर  बीमाकर्ता पॉलिसी के सरेंडर प्राइस का 80 से 90 फीसदी तक लोन प्रदान करते हैं. अगर किसी निवेशक के पास 10 लाख रुपये की पॉलिसी है और सरेंडर वैल्‍यू 3 लाख रुपये है तो उसे 2.4 से 2.7 लाख रुपये का लोन मिलेगा. ब्‍याज आमतौर पर 9 फीसदी से 12 फीसदी के बीच होता है. 

दस्‍तावेज संबंधी काम काफी सरल 

लोन लेने के लिए दस्‍तावेज का प्रोसेस काफी सरल होगा. बीमा कंपनी से फॉर्म भरना होगा और आपको मूल बीमा प्रति बीमाकर्ता को जमा करनी होगी. इसके अलावा आपसे पहचान आईडी और कुछ अन्‍य प्रूफ लिए जा सकते हैं. 

प्रीमियम भुगतान और लोन रिपेमेंट 

एक बार जब निवेशक को लोन मिल जाता है तो उसे उस पॉलिसी पर प्रीमियम का भुगतान जारी रखना होता है, जिसके खिलाफ उसने लोन लिया है. हर दूसरे लोन की तरह यहां भी निवेशकों को पॉलिसी की अवधि के दौरान अपना लोन चुकाना होगा. यहां पॉलिसीधारकों के पास मूल राशि के साथ या केवल ब्‍याज राशि का भुगतान करने का विकल्‍प होता है.  ऐसे मामले में जहां केवल ब्याज का भुगतान किया गया है, निपटान के समय दावा राशि से मूल राशि काट ली जाएगी. 

ये भी पढ़ें 

पढ़ने, काम या फिर रहने के लिए जा रहे हैं विदेश? तो पैसों से जुड़े ये सात काम जरूर निपटा लें  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
Digital Platforms: सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
Ration Price Hike: तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget