एक्सप्लोरर

Loan Costly: अब एक्सिस बैंक के ग्राहकों के लिए झटका, बैंक ने बढ़ाया MCLR, जानें कितनी बढ़ेगी EMI

Loan Costly: कोटक महिंद्रा बैंक के बाद अब एक्सिस बैंक ने भी अपनी MCLR में बढ़ोतरी का फैसला किया है. आइए जानते हैं कि अब ग्राहकों को पर ईएमआई का कितना बोझ बढ़ेगा.

Axis Bank Loan Costly: रिजर्व बैंक के रेपो रेट (RBI Repo Rate) में बढ़ोतरी के बाद से ही बैंकों की लोन की ब्याज दरों में इजाफे का सिलसिला जारी है. अब इस लिस्ट में कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के बाद एक और बड़े प्राइवेट बैंक का नाम शामिल हो गया है. यह बैंक है एक्सिस बैंक (Axis Bank). बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (Marginal Cost of Lending Rayes) में इजाफा करने का फैसला क्या है. नई दरें 19 फरवरी, 2023 से लागू भी हो चुकी हैं. आइए जानते हैं कि अब ग्राहकों पर ईएमआई का बोझ (EMI Hike) कितना बढ़ेगा.

एक्सिस बैंक ने कितना बढ़ाया MCLR-

बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक एक्सिस बैंक ने अपने MCLR में पूरे 10 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. ऐसे में अब ग्राहकों पर ईएमआई का बोझ बढ़ेगा. इस बढ़त के बाद बैंक का ओवरनाइट MCLR अब 8.60 फीसदी से बढ़कर 8.70 फीसदी तक पहुंच गया है. वहीं 3 महीने का MCLR 8.70 से बढ़कर 8.80 फीसदी पर पहुंच गया है. वहीं 6 महीने का एमएलसीआर 8.75 फीसदी से बढ़कर 8.85 फीसदी तक पहुंच गया है. वहीं बैंक का एक साल के लोन का MCLR अब 8.80 फीसदी से बढ़कर 8.90 फीसदी तक पहुंच गया है. वहीं 2 और 3 साल का एमएलसीआर 8.90 फीसदी और 8.95 फीसदी से बढ़कर 9.00 फीसदी और 9.05 फीसदी तक पहुंच गया है.

ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?

इस बढ़त के बाद अब होम लोन (Home Loan), कार लोन (Car Loan), एजुकेशन लोन (Education Loan), पर्सनल लोन (Personal Loan) आदि की ब्याज दर बढ़ गई है. ऐसे में अब ग्राहकों पर लोन की ईएमआई का वित्तीय बोझ बढ़ेगा. गौरतलब है कि मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (MCLR) वह न्यूनतम दर है जिस पर बैंक अपने ग्राहकों को लोन ऑफर करता है. रिजर्व बैंक ने साल 2016 में MCLR की शुरुआत की थी. अगर कोई बैंक MCLR में बढ़ोतरी करता है तो ऐसे में लोन की ब्याज दरों में खुद ब खुद बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

कोटक महिंद्रा बैंक ने भी बढ़ाया MCLR-

एक्सिस बैंक से पहले कोटक महिंद्रा बैंक ने भी अपने MCLR में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. बैंक ने अपने MCLR में 5 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. नई दरें 16 फरवरी, 2023 को लागू हो चुकी हैं. इस इजाफे के बाद बैंक का ओवरनाइट एमसीएलआर बढ़कर 8.20 फीसदी, 1 महीना का एमएलसीआर 8.54 फीसदी, 3 महीने का MCLR 8.60 फीसदी, 6 महीने का MCLR 8.80 फीसदी, 1 साल का MCLR 9.00 फीसदी, 2 साल का एमसीएलआर 9.05 फीसदी और 3 साल का एमसीएलआर बढ़कर 9.20 फीसदी तक पहुंच गया है.

क्यों महंगे हो रहे लोन?

केंद्रीय रिजर्व बैंक देश में बढ़ती महंगाई को कंट्रोल करने के लिए लगातार कदम उठा रहा है. 8 फरवरी को रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की थी और यह बढ़कर 6.50 फीसदी तक पहुंच गया है. इस बढ़त के बाद से ही लगातार कई बैंकों ने अपने लोन और एफडी की ब्याज दरों में इजाफे का फैसला किया है. इसमें देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम भी शामिल है. एसबीआई की नई दरें 15 फरवरी से लागू हो चुकी है. इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक ने भी लोन की ब्याज दरों में इजाफा किया है.

ये भी पढ़ें-

Air Travel in India: एविएशन सेक्टर में बढ़त के शानदार संकेत, फरवरी में हर दिन रिकार्ड पैसेंजर्स की यात्रा, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget