एक्सप्लोरर

Sovereign Gold Bond: सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड से पूरी कर सकते है त्‍योहारों पर पैसों की जरूरत, देखें क्या है स्कीम

सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड के एवज में भी बैंक व वित्‍तीय संस्‍थान लोन दे देते हैं. यह पर्सनल लोन के मुकाबले सस्‍ता भी पड़ता.

Sovereign Gold Bonds 2022 : देश में अब अगले सप्‍ताह धनतेरस की शुरुआत के साथ 5 दिन लंबे त्‍योहार का आगाज होने वाला है. इस सप्ताह में दिवाली और भाई दूज जैसे त्‍योहार शामिल हैं. इन त्‍योहारों पर लोगों का खर्च अक्‍सर बढ़ जाता है. अगर आप इस साल दिवाली पर खर्च करने के लिए पर्सनल लोन लेना चाहते है तो उससे बेहतर विकल्‍प हम आपको बताने जा रहे है.

क्या है सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड 
आपको बता दें कि गोल्‍ड लोन के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन क्‍या आपको पता है कि सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड (Sovereign Gold Bonds) के एवज में भी बैंक व वित्‍तीय संस्‍थान लोन दे देते हैं. इस विकल्‍प के जरिये कर्ज लेना न सिर्फ पर्सनल लोन के मुकाबले सस्‍ता पड़ता है, बल्कि बैंक आपको आसानी से कर्ज मुहैया भी करा देते हैं.

कैसे मिलता है एसजीबी (SGB) पर लोन
जिस भी निवेशक ने सरकार की ओर से जारी सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड को खरीदा है, वह संबंधित बैंक या एनबीएफसी (NBFC) में इसके बदले लोन के लिए अप्‍लाई कर सकता है. एसजीबी पर लोन पाने के लिए जरूरी है कि निवेशक के पास डिमैट अकाउंट हो. बॉन्‍ड खरीदने वाला 21 साल से अधिक उम्र का कोई भी नागरिक इसके एवज में लोन प्राप्‍त कर सकता है. सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड एक तरह से फिजिकल सोने का ही रूप होता है, जिसकी कीमत सरकार पहले ही तय कर देती है.

इतना मिलेगा लोन
निजी और सरकारी क्षेत्र के बैंक सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड के बदले अलग-अलग लोन राशि की पेशकश करते हैं. सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई जहां न्‍यूनतम 20 हजार रुपये और अधिकतम 20 लाख रुपये का लोन एसजीबी पर देता है, वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) न्‍यूनतम 50 हजार और अधिकतम 25 लाख रुपये का कर्ज देता है. एक्सिस बैंक जहां 25 हजार से लेकर 25 लाख तक का लोन देता है, वहीं एचडीएफसी बैंक 10 हजार तक का लोन भी एसबीजी के बदले मुहैया कराता है.

बैंक इतना लेंगे ब्‍याज 
सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड में कर्ज देने वाले बैंकों की ब्‍याज दरें भी अलग-अलग होती हैं. वैसे तो यह एक तरह का कोलैटरल लोन है, जिस पर बैंकों का जोखिम काफी कम होता है. इस तरह के लोन की ब्‍याज दर पर्सनल लोन के मुकाबले कम रहती है. एसबीआई (SBI) जहां एसजीबी पर 9.70 फीसदी का शुरुआत ब्‍याज लेता है, वहीं यूनियन बैंक की शुरुआत 10 फीसदी के आसपास होती है. केनरा बैंक सबसे कम 8 फीसदी की शुरुआत दर से ब्‍याज वसूलता है. इसके अलावा बैंक इस लोन पर प्रोसेसिंग शुल्‍क भी लेते हैं, जबकि लोन की अवधि अविधकतम दो या तीन साल की रहती है.

ये है बैंक का गणित
बैंक एसजीबी पर लोन तो आसानी से दे देते हैं, लेकिन बॉन्‍ड की कीमत पर मार्जिन लेकर चलते हैं. जैसे एसबीआई सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड की बाजार कीमत का 40 फीसदी तक मार्जिन रखता है. अगर आपका बॉन्‍ड 1 लाख रुपये का है तो 40 फीसदी मार्जिन बैंक रखेंगे और आपको 60 हजार रुपये का लोन ही देंगे. यूनियन बैंक की मार्जिन 30 से 40 फीसदी है. यानी यहां आपको 1 लाख के एसबीजी पर 60 से 70 हजार रुपये का लोन मिल जाएगा. अलग-अलग बैंकों की मार्जिन दर भी अलग रहती है.

 

ये भी पढ़ें-

Gold Price Weekly: धनतेरस से पहले सोने-चांदी की चमक में आई कमी! यहां पढ़े पूरे हफ्ते के सर्राफा मार्केट का भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी की ताजा रेट लिस्ट
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी की ताजा रेट लिस्ट
Petrol- Diesel Price Today: आज का पेट्रोल-डीजल रेट, जानिए 25 जुलाई 2026 को आपके शहर में क्या हैं ताजा कीमतें
Petrol- Diesel Price Today: आज का पेट्रोल-डीजल रेट, जानिए 25 जुलाई 2026 को आपके शहर में क्या हैं ताजा कीमतें
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget