एक्सप्लोरर

Loan Against LIC Policy: एलआईसी की पॉलिसी पर भी मिल सकता है लोन, जानें अप्लाई करने का प्रोसेस

LIC Policy: अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ गई है और आप बैंक के चक्कर नहीं लगाना चाहते हैं तो अपनी एलआईसी पॉलिसी के बदले लोन ले सकते हैं. जानते हैं इस प्रोसेस के बारे में.

Loan Against LIC Policy: भारत में ऐसे करोड़ों लोग हैं जो आज भी भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) में पैसे निवेश करना पसंद करते हैं क्योंकि इसमें किसी तरह का रिस्क नहीं होता है. एलआईसी पॉलिसी (LIC Policy) निवेशकों को लंबी अवधि में अच्छे रिटर्न का भी लाभ देती है. मगर क्या आपको पता है कि अच्छे रिटर्न के साथ ही आपको एलआईसी पॉलिसी पर लोन की सुविधा (Loan Against LIC Policy) भी मिलती है. आप इमरजेंसी की स्थिति में बैंक से पर्सनल लोन लेने के बजाय एलआईसी बीमा पॉलिसी (LIC Insurance Policy) के बदले लोन ले सकते हैं. इसके जरिए आप अपनी पढ़ाई, शादी के घर, विदेश जाने, मेडिकल इमरजेंसी आदि के खर्च को पूरा कर सकते हैं .

जानें एलआईसी पॉलिसी पर कैसे लें लोन?
बहुत से लोगों को यह जानकारी भी नहीं होती है कि वह एलआईसी पॉलिसी पर कैसे लोन लें, तो हम आपको इस बारे में जानकारी दे रहे हैं. बता दें पॉलिसी के बदले लोन को एक सुरक्षित लोन माना जाता है. इसमें आपकी बीमा पॉलिसी को सिक्योरिटी के रूप में रखा जाता है. अगर कोई व्यक्ति इस लोन की राशि को चुकाने में असमर्थ होता है तो ऐसे में उसकी पॉलिसी के पैसे से लोन की भरपाई कर ली जाती है. आप एलआईसी की ई-सर्विसेज के जरिए यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि आपको पॉलिसी के बदले कितना लोन मिलेगा. इस लोन के बदले एलआईसी पॉलिसी बॉन्ड को अपने पास रखता है. इसके बाद पॉलिसी मैच्योर होने पर पैसे न चुकाने की स्थिति में एलआईसी लोन की राशि काटकर पॉलिसीहोल्डर को पैसे वापस कर देता है.

पॉलिसी पर कितना मिल सकता है लोन?
गौरतलब है कि एलआईसी की कुल सरेंडर वैल्यू की 90 फीसदी रकम पर एलआईसी लोन देता है. वहीं कुछ प्री-पेड स्कीम पर यह लिमिट 85 फीसदी तक भी होती है. इसके साथ ही जान लें पॉलिसी के बदले लोन लेने के लिए आपकी बीमा पॉलिसी कम से कम 3 साल पुरानी होनी चाहिए.

लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का प्रोसेस-

  • आप लोन के लिए ऑनलाइन तरीके से भी अप्लाई कर सकते हैं.
  • इसके लिए आपको खुद को एलआईसी की ई-सर्विसेज के लिए खुद को रजिस्टर करना होगा.
  • इसके बाद आप ई-सर्विसेज (LIC e- Services) में जाकर लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
  • इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट्स के साथ ही केवाईसी की प्रक्रिया को भी पूरी करनी होगी.
  • फिर आपको सभी डॉक्यूमेंट्स एलआईसी की ब्रांच में भेजना होगा.
  • इसके बाद आपके लोन को 3 से 5 दिन के भी अप्रूवल मिल जाएगा.

लोन के लिए ऑफलाइन अप्लाई करने का प्रोसेस-
वहीं आप एलआईसी के बदले लोन के लिए ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले एलआईसी की उस ब्रांच में जाना होगा जहां आपकी पॉलिसी है. इसके बाद लोन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा. इसके बाद पॉलिसी बॉन्ड और अन्य डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे. इसके बाद आपके लोन को 3 से 5 दिन में अप्रूवल मिल जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

Bill Gates बने नाना, बेटी जेनिफर ने बेबी का किया वेलकम, देखें बेहद खूबसूरत तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 और 20 रुपए के नोट छापने में अभी कितना आता है खर्च? प्लास्टिक नोट सरकार को कितने महंगे पड़ेंगे?
10 और 20 रुपए के नोट छापने में अभी कितना आता है खर्च? प्लास्टिक नोट सरकार को कितने महंगे पड़ेंगे?
सिनेमा के जादूगर की अकूत दौलत, 'द ओडिसी' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नेटवर्थ जानिए
सिनेमा के जादूगर की अकूत दौलत, 'द ओडिसी' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नेटवर्थ जानिए
Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget