एक्सप्लोरर

LIC Share Price: निवेशकों को बेहतर रिटर्न देने के लिए एलआईसी करेगी प्रोडक्ट स्ट्रैटजी में बदलाव

LIC Update: सरकार चाहती है कि एलआईसी प्रोडक्ट स्ट्रैटजी में बदलाव करे जिससे निवेशकों को फायदा हो, और एलआईसी बीमा कारोबार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सके.

LIC Share Price: इसी वर्ष मई, 2022 में एलआईसी के शेयर की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई. लेकिन इसके बाद से ही एलआईसी का शेयर अपने आईपीओ प्राइस से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है. शेयर बाजार में जितनी भी लाइफ इंश्योरेंस कंपनियां लिस्टेड हैं उनमे केवल एलआईसी ही अपने आईपीओ प्राइस से नीचे ट्रेड कर रहा है. वजह है बीमा सेक्टर में उसकी घटती हिस्सेदारी. निजी बीमा कंपनियां एलआईसी के मार्केट शेयर में लगातार सेंध लगा रही हैं. सरकार सबसे बड़ी एलआईसी में हिस्सेदार है. इससे सरकार की भी चिंता बढ़ी हुई है. इसलिए सरकार ने ज्यादा मुनाफा बनाने के लिए एलआईसी को अपने प्रोडक्ट स्ट्रैटजी में बदलाव करने को कहा है जिससे कंपनी अपनी पूर्ण क्षमता हासिल कर सके और निवेशकों को बेहतर रिटर्न दे सके. 

वित्त मंत्रालय कंपनी के प्रदर्शन की समीक्षा के दौरान एलआईसी प्रबंधन को उन कदमों के बारे में जागरूक कर रहा है, जो निवेशकों की पूंजी बढ़ाने में सहायक साबित हो सकता है. स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के साथ ही 65 साल से अधिक पुराने संस्थान के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. एक अधिकारी के मुताबिक, हम प्रबंधन के साथ काम कर रहे हैं ताकि वे अपने उत्पादों की पेशकश का आधुनिकीकरण करें और पॉलिसीधारकों को कम लाभांश का भुगतान करें. 

गैर-भागीदारी वाले बीमा उत्पादों में बीमा कंपनियों को पॉलिसीधारकों को लाभांश के रूप में अपने लाभ को साझा करने की जरूरत नहीं होती. वहीं भागीदारी वाले उत्पादों में बीमा कंपनियों को पॉलिसीधारकों को लाभांश देना होता है. 2022-23 की पहली तिमाही में एलआईसी का नेट प्रॉफिट  682.88 करोड़ रुपये रहा था. 

मई, 2022 में एलआईसी का आईपीओ आया था जिससे सरकार को  21,000 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे. 17 मई शेयर बाजार में शेयर की लिस्टिंग हुई. 949 रुपये के प्राइस लेवल पर आईपीओ लॉन्च हुआ था. लेकिन अब शेयर 595.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. यानि लिस्टिंग के बाद से शेयर 37 फीसदी नीचे गिर चुका है. 

हालांकि, कई विदेशी ब्रोकरेज कंपनियां एलआईसी के शेयर को लेकर बुलिश हैं. ब्रोकरेज कंपनियों ने अगले साल के लिए कंपनी के शेयर का लक्ष्य काफी ऊंचा तय किया है. सिटी ने 14 अक्टूबर की एक रिपोर्ट में एलआईसी के शेयर के लिए 1,000 रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि एलआईसी ‘परिपक्व वैश्विक कंपनियों की तुलना में बेहतर स्थिति में है. 

ये भी पढ़ें 

Rishi Sunak Richest PM: ब्रिटेन के सम्राट किंग्स चार्ल्स तृतीय से दोगुनी संपत्ति है प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के पास!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा
Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा
JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget